बढ़े ठंड को देखते हुए जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास की तरफ से जिले में स्कूल के समय में किया गया बदलाव :- जारी किया आदेश

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

बढ़े ठंड को देखते हुए जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास की तरफ से जिले में स्कूल के समय में किया गया बदलाव :- जारी किया आदेश

बढ़े ठंड को देखते हुए जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास की तरफ से जिले में स्कूल के समय में किया गया बदलाव :- जारी किया आदेश



देश के लगभग ज्यादातर हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है। राज्य के कई हिस्सों में सर्द हवाएं चलना शुरू हो चुकी हैं। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी शीतलहर के हालात बन गए हैं।

ठंड का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। बढ़े ठंड को देखते हुए कलेक्टर की तरफ से जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ चिरमिरी, बलरामपुर सहित कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। अब जशपुर जिले से भी आदेश जारी हो गया है। कलेक्टर रोहित व्यास ने आदेश जारी कर स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है।

इसके अनुसार दो पालियों में संचालित होने वाले स्कूलों में प्रथम पाली में सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 से 12.30 तक शाला संचालित होगी। जबकि द्वितीय पाली में सोमवार से शनिवार तक दोपहर 12.45 बजे से 4.15 बजे तक शालाएं संचालित होगी। एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शनिवार प्रातः 10.30 से 3.30 तक संचालित होंगी। यह आदेश 31 जनवरी 2025 तक प्रभावशील रहेगा। नीचे देखें आदेश...



Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom