छत्तीसगढ़ प्रदेश में फिर बदलने वाला है मौसम का मिजाज, अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ प्रदेश में फिर बदलने वाला है मौसम का मिजाज, अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार

छत्तीसगढ़ प्रदेश में फिर बदलने वाला है मौसम का मिजाज, अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार



रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश में फिर मौसम बदलने वाला है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के 11 जिलों में रविवार और सोमवार के दरमियान गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ेगी जिससे अगले तीन से चार दिनों में रात का तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। इससे ठंड कम होगी। 13 और 14 जनवरी को सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में सुबह कोहरा छाये रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर से आ रही हवा की दिशा बदलने लगी है जिसके कारण रात का तापमान बढ़ने लगा है। इससे शीतलहर की स्थिति कम होने लगी है। अंबिकापुर के मैनपाट में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां खुले मैदान में ओस की बूंदें जमकर बर्फ बनने लगी हैं।

वही ठंड का सबसे ज्यादा असर उत्तर छत्तीसगढ़ में पड़ रहा है। शनिवार को बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अंबिकापुर में रात का तापमान 6 डिग्री रहा जो नॉर्मल से 2.9 डिग्री कम था। वहीं रायपुर में न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम था।

पिछले दो-तीन दिनों से कड़ाके की ठंड और शीतलहर वाले पेंड्रारोड में भी न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से 3.5 डिग्री कम है। दुर्ग में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा जो नॉर्मल से 4.1 डिग्री कम है। पेड्रा से अमरकंटक मार्ग पर कोहरा छाने से विजिबिलिटी कम रही। दिन में भी लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ा।

उत्तर से आने वाली हवा की दिशा बदलने से सरगुजा संभाग सहित प्रदेशभर में शीतलहर की स्थिति कम होने लगी है। शनिवार से ही कई जिलों में रात का तापमान बढ़ने लगा है। अगले तीन से चार दिनों तक ये बढ़ोतरी जारी रहेगी।




Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom