छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए किया एडमिट कार्ड जारी
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वो आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा रविवार, 13 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी।
सब इंजीनियर भर्ती 2025 का परीक्षा रविवार, 13 जुलाई को एक पाली में आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक होगी। बता दें कि इस भर्ती के तहत 113 पदों को भरा जाएगा, जिसमें उप अभियंता (सिविल) के कुल 96 पद और उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के कुल 17 पद शामिल हैं।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।



