भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ जशपुर का वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ संपन्न

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ जशपुर का वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ संपन्न

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ जशपुर का वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ संपन्न






 भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ रायपुर के राज्य अध्यक्ष व  सांसद रायपुर माननीय  बृजमोहन अग्रवाल जी और राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव  एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी जी के आह्वान व निर्देशानुसार भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ जशपुर के द्वारा  पूरे प्रदेश में चल रहे *एक पेड़ मां के नाम* थीम को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी  पी के भटनागर के मार्गदर्शन में जिला स्तर का वृहद वृक्षारोपण 7 जुलाई को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर झरगांव जशपुर में सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका जशपुर अध्यक्ष  अरविंद भगत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी  योगेश्वर उपाध्याय एवं साथ में  संतोष सिंह पूर्व मण्डल अध्यक्ष जशपुर  शरद चौरसिया कार्यालय प्रभारी , सोनू ,अमित सहाय एवं पिंटू सतीश गोस्वामी भाजपा उपाध्यक्ष जशपुर, सरपंच ग्राम पंचायत झरगांव ,वार्डपंच , पॉलिटेक्निक जशपुर के प्राचार्य  जी एस बेदी,सहायक संचालक (सहायक जिला शिक्षा अधिकारी )- सरोज खलखो , विकासखंड शिक्षा अधिकारी जशपुर -  कल्पना टोप्पो , सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (जिला सचिव स्काउट )-  टूमनु गोसाई , जिला संगठन आयुक्त स्काउट- हेमंत कुमार पैंकरा , जिला संगठन आयुक्त गाइड-प्रीति सुधा किस्पोट्टा, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जशपुर के स्टॉफ अभिरण्यु सिंह, प्रणिता सोरेंग ,पंकज पैंकरा ,रश्मि किरण पन्ना,रमेश चौधरी तथा गाइड  कैप्टन- रजनी एक्का, कु. अंजना, कु. सुष्मिता, स्काउट मास्टर-अभिषेक , विलफ्रेड तिर्की और जशपुर विकास खंड के विभिन्न स्कूल के भारी संख्या में सीनियर रोवर- रेंजर,स्काउट - गाइड बच्चे उपस्थित रहे जिसमें नगर पालिका जशपुर अध्यक्ष  अरविंद भगत जी ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश दिया अपने साथ अन्य लोगों को भी इस महिम में जोड़ने के लिए निवेदन किए इसके पश्चात पॉलिटेक्निक कॉलेज जशपुर के प्राचार्य ने *एक पेड़ ,एक जिंदगी* का संदेश देते हुए सभी बच्चों को पौधा रोपण पर शुभकामनाएं प्रेषित किए।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom