छत्तीसगढ़ सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 8 आईपीएमस,75 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का हुवा ट्रांसफर

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 8 आईपीएमस,75 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का हुवा ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 8 आईपीएमस,75 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का हुवा ट्रांसफर

वहीं प्रतिनियुक्ति में भेजे गए छत्तीसगढ़ पुलिस के तीन अधिकारी



रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बुधवार को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। सरकार ने 8 आईपीएमस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।इसके साथ ही 75 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इनमें से जिलों में 12 अपर कलेक्टर, 13 संयुक्त कलेक्टर और 26 डिप्टी कलेक्टर शामिल है। इससे पहले मंगलवार को भी राज्य सरकार ने पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। वही कई जिलों के अपर कलेक्टर , संयुक्त कलेक्टर, डेप्युटी कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को बदला गया है। सीएम विष्णुदेव साय के दिल्ली दौरे के लिए रवाना होते ही अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी की गई है।

बड़ी संख्या में अपर कलेक्टर्स को नए जिलों में पदस्थ किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा ने ये आदेश जारी किया है। लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि राज्य सरकार प्रशासनिक सर्जरी कर सकता है।

उनमें नगर पालिका निगम रायपुर में अपर आयुक्त का पद संभाल रहे राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को अपर कलेक्टर मुंगेली बनाया गया है। वहीं मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद को अपर कलेक्टर कोरिया की जिम्मेदारी दी गई है। गृह मंत्रालय में उपसचिव का पद संभाल रहे अभिषेक अग्रवाल को अपर कलेक्टर दुर्ग बनाया गया है। जबकि अतिरिक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगर विकास प्राधिकरण में काम कर रहे सचिन भूतड़ा को अपर कलेक्टर महासमुंद बनाया गया है।

किसे कहां मिली नई पदस्थापना : वहीं संयुक्त कलेक्टर की बात किया जाए तो जयपुर संयुक्त कलेक्टर ओमकार यादव को संयुक्त कलेक्टर कोरबा बनाया गया है। जबकि उप संचालक खेल एवं युवा कल्याण संचनालय का काम देख रहे प्रकाश चंद्र पुरी को संयुक्त कलेक्टर बलोदा बाजार भाटापारा बनाया गया है। संयुक्त कलेक्टर रायपुर रवि सिंह को संयुक्त कलेक्टर रायगढ़ बनाया गया है।

किरोड़ीमल अग्रवाल लोक निर्माण विभाग में अपर सचिव के पद पर थे उन्हें संयुक्त कलेक्टर रायपुर के जिम्मेदारी दी गई है। संयुक्त कलेक्टर रायपुर की जिम्मेदारी देख रहे पुष्पेंद्र कुमार शर्मा को संयुक्त कलेक्टर सूरजपुर भेजा गया है। संयुक्त कलेक्टर सूरजपुर सागर सिंह को संयुक्त कलेक्टर कबीरधाम के पद पर तबादला हुआ है।

संयुक्त कलेक्टर दुर्ग लता उर्वशी को संयुक्त कलेक्टर राजनांदगांव की जिम्मेदारी दी गई है। संयुक्त कलेक्टर राजनांदगांव हितेश्वर को संयुक्त कलेक्टर गरियाबंद भेजा गया है। जबकि संयुक्त कलेक्टर जांजगीर चांपा को संयुक्त कलेक्टर कोंडागांव की जिम्मेदारी दी गई है। महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की जिम्मेदारी देख रहे संदीप ठाकुर को संयुक्त कलेक्टर जांजगीर चंपा की जिम्मेदारी दी गई।

संयुक्त कलेक्टर बलोदा बाजार भाटापारा अमित कुमार गुप्ता को संयुक्त कलेक्टर कोरिया की जिम्मेदारी दी गई है। संयुक्त कलेक्टर राजनांदगांव सरस्वती बंजारे को संयुक्त कलेक्टर कांकेर की जिम्मेदारी दी गई है।

डिप्टी कलेक्टर को भी नए जिलों की जिम्मेदारी : वहीं डिप्टी कलेक्टर की बात किया जाए तो डिप्टी कलेक्टर कोरिया विनय कुमार कश्यप को डिप्टी कलेक्टर सक्ती की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि डिप्टी कलेक्टर नारायणपुर गौतम चंद्र पाटिल को डिप्टी कलेक्टर राजनांदगांव बनाकर भेजा गया है। डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ रेखा चंद्र को डिप्टी कलेक्टर मुंगेली बनाया गया है ।

नया रायपुर विकास प्राधिकरण के रश्मि ठाकुर को डिप्टी कलेक्टर बस्तर, डिप्टी कलेक्टर महासमुंद ओंकारेश्वर सिंह को डिप्टी कलेक्टर जशपुर, डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर बजरंग सिंह वर्मा को डिप्टी कलेक्टर महासमुंद, संपदा संचालनालय में संचालक की भूमिका में रहे मुकेश कुमार कोठारी को डिप्टी कलेक्टर रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।सरकार ने प्रशासनिक दक्षता और काम को ज्यादा मजबूती से करने के लिए प्रशासनिक फिर बदल किए हैं।

प्रतिनियुक्ति में भेजे गए तीन अधिकारी

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस के 3 अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर एसीबी और ईओडब्ल्यू में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। जिन अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है उनमें से एक एडिशनल एसपी, एक डीएसपी और इंस्पेक्टर शामिल है। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए बुधवार शाम को आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल तीसरी वाहिनी में तैनात एडिशनल एसपी जयप्रकाश बढ़ई, डीएसपी प्रभात पटेल और इंस्पेक्टर नवीन देवांगन को एसीबी और ईओडब्ल्यू में भेजा गया है।

देखें सूची::---










Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom