छत्तीसगढ़ समग्र शिक्षक फेडरेशन पत्थलगांव विकासखंड से संतोष जाटवर को चुना गया निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े कर्मचारी संगठन छग़ शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के इकाई पत्थलगांव के ब्लॉक अध्यक्ष का निर्वाचन हुआ। जिसमें संतोष जाटवर को सर्वसम्मति से निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। इनके अध्यक्ष बनने से ब्लॉक के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं में उत्साह है, इनका कहना है कि अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सही और कर्मशील व्यक्ति के हाथों में सौंपा गया है। संतोष जाटवर ने भी सभी सदस्य शिक्षक शिक्षिकाओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि मुझे निर्विरोध निर्वाचित करने पर यह प्रमाणित होता है कि मेरा कोई विरोधी नहीं है जो कि मेरे लिए अमूल्य पूंजी है। इसके साथ ही संगठन के साथियों ने हर्ष व्यक्त किया है।




