अलग अलग कारणों से पत्थलगांव थानाक्षेत्र में दो की मौत, एक कि कुंवे में गिरने से तो दूसरे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
पत्थलगांव थानाक्षेत्र में दो अलग अलग कारणों से दो की मौत हो गई है। एक के कुंवे में गिरने से तो दूसरे ने सम्भवतः पति के बीमारी से परेशान होकर घर के म्यार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के सूचना पर पत्थलगांव पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद महंत पिता जगनदास महंत उम्र 46 वर्ष निवासी गोढ़ीकला भाठीडोबरी जो कि 30 तारीख रात को खाना खाकर सो गया रात करीब 1 बजे बिस्तर पर न होने के कारण परिजन इधर उधर ढूंढने लगे, पर वह कहीं दिखाई नही दिया। सुबह जब कुंवे के पास पानी भरने की बाल्टी नही दिखाई दिया तो घर वालो को अनहोनी की आशंका हुई। तभी कुंवे में खोजबीन करने के समय मृतक विनोद का शव ऊपर निकलकर आया। जिंदा होने के आस में उसे निकालकर तत्काल पत्थलगांव सिविल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरी घटना ग्राम चंदागढ़ कुम्हाढाप का है जहां सोभिता पैंकरा पति शंकर प्रसाद उम्र 45 वर्ष ने अपने घर के म्यार में फंदा डालकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। बताया जा रहा है कि उसके पति के शरीर पर फोड़ा व कमजोरी हमेशा रहता है। जिसे उस दिन झाड़ फूक कराने के लिये लेकर गये थे, और हमेशा उसे ईलाज हेतु कहीं न कहीं लेजाना पड़ता था। शायद यही वजह होगी कि वह इससे परेशान रहती थी। जिसके कारण वह अपनी जिंदगी समाप्त कर ली।



