इंस्टाग्राम में बार-बार रील डालने की आदत को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने ली एक महिला की जान

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

इंस्टाग्राम में बार-बार रील डालने की आदत को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने ली एक महिला की जान

इंस्टाग्राम में बार-बार रील डालने की आदत को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने ली एक महिला की जान

रील से परेशान पति ने काट दी थी घर की बिजली, तार जोड़ने चाकू लेकर धमका रही पत्नी के छाती में घुसा चाकू



अम्बिकापुर। इन दिनों सोशल मीडिया में कई महिलाओं एवम खासकर युवतियों को रील बनाकर सोशल मीडिया में डालने एवम फेमस होने का खुमार सर चढ़कर बोल रहा है। कई महिलाओं के वीडियो इतने भद्दे होते है कि जिसे देखने में स्वम् को शर्म आ जाये। पर उन्हें केवल अपने फ़ॉलोअर्स बढ़ाने की पड़ी रहती है। ऐसी स्थिति में कभी कभी विवाद इतना बढ़ जाता है कि जान तक चली जाती है। कुछ तो इसी प्लेटफार्म पर नाबालिग युवतियों से दोस्ती कर प्यार में फसाने से लेकर दुष्कर्म करने तक की घटना को अंजाम दे देते है। एक ऐसे ही कारणों से पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला की जान चली गई।

इंस्टाग्राम में बार-बार रील डालने की आदत को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने एक महिला की जान ले ली। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बरियों क्षेत्र के ग्राम अखोराखुर्द (जवाखाड़) में बुधवार को यह घटना हुई। पत्नी के रील बनाने की आदत से परेशान पति ने घर की बिजली काट दी थी। बिजली के तार जोड़ने के लिए चाकू लेकर पति को धमका रही महिला को पैर से पति द्वारा मारे जाने पर चाकू उसके छाती में घुस गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित कुन्दन राम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

ग्राम अखोराखुर्द निवासी हिरनराम ने चौकी बरियों में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गाँव का कुन्दन पहाड़ी कोरवा दौड़ते हुए उसके पास आया और बताया कि उसकी पत्नी किरन के छाती में चाकू लग गया है। सूचना पर वह अपने साथी रामसाय के साथ कुन्दन के घर पहुँचा तो देखा कि किरन कमरे के अंदर बिछे बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके छाती के बाएँ हिस्से में गहरा घाव था और पास में खून के निशान दिखे।

पुलिस पूछताछ में आरोपित कुन्दन राम ( 28) ने बताया कि उसकी पत्नी किरन इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपलोड करती थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। घटना से एक दिन पहले भी विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने घर की बिजली तार काट दी थी। अगले दिन सुबह नवाखाई त्योहार मनाने के बाद जब वह घर लौटा तो पत्नी फिर से बिजली तार जोड़ने की जिद करने लगी। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई।

इसी दौरान किरन सब्जी काटने वाले चाकू को लेकर धमकाने लगी कि यदि तार नहीं जोड़ा तो खुद को चाकू मार लेगी। कुन्दन ने बताया कि वह रोज-रोज के झगड़ों से परेशान था और उसने पैर से जोर से धक्का दिया, जिससे चाकू उसकी छाती में घुस गया। इसके बाद वह डर गया और चाकू को निकालकर चूल्हे के पास फेंक दिया। सूचना मिलने पर बरियों पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। मौके से एक नग चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस ने आरोपित कुन्दन राम के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।आरोपित को को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। इंस्टाग्राम पर रील डालने की आदत को लेकर दंपती में लगातार मनमुटाव था, जो अंततः इस घटना का कारण बना।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom