आबकारी उड़नदस्ता टीम को फिर मिली बड़ी सफलता : स्वीपर मोहल्ला रामानुजगंज के नशीला टैबलेट व इंजेक्शन विक्रेता को किया गिरफ्तार ..
उसके कब्जे से 1575 नग ALPRAZOLAM टैबलेट 08 नग REXOGESIC इंजेक्शन तथा 08 नग AVIL INJECTION जप्त कर जेल दाखिल किया
नशे के सौदागरों के खिलाफ उड़न दस्ता टीम की लगातार कार्रवाई जारी है आज दिनांक 08-10-2025 को रामानुजगंज जिला बलरामपुर में गस्त के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि स्वीपर मोहल्ला निवासी रमेश कुशवाहा अपने दुकान से भारी मात्रा में नशीला टैबलेट और इंजेक्शन बेच रहा है, मुखबीर सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल रमेश कुशवाहा के दुकान में छापा मार कार्रवाई की गई ,,रमेश कुशवाहा के दुकान की तलाशी लेने पर दुकान के काउंटर से 1576 अल्प्राजोलम टेबलेट 08 नग REXOGESIC इंजेक्शन तथा 08नग AVIL INJECTION कीमत करीब 75000 बरामद हुआ,, आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 C के तहत गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय रामानुजगंज में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि रामानुजगंज में पिछले 1 महीने में दो युवा लोगों की नशीला इंजेक्शन लगाने से मौत होने के बाद से ही उन्होंने अपने मुखबिर को रामानुजगंज में लगाया हुआ था आज उसी मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है।। रंजीत गुप्ता ने बताया कि फेसबुक पर अपना नंबर देने के बाद रामानुजगंज के कुछ जागरूक बच्चों ने इस मुहिम में काफी मदद की है।। रामानुजगंज में यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।।
उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई।। हमराह स्टाफ में मुख्य आरक्षक कुमारु राम, रमेश दुबे अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पांडे महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं अंजू एक्का की सराहनीय भूमिका रही।।



