गृह विभाग ने छत्तीसगढ़ कैडर में भारतीय पुल‍िस सेवा (IPS) के सात अधिकारियों के तबादले का किया आदेश जारी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

गृह विभाग ने छत्तीसगढ़ कैडर में भारतीय पुल‍िस सेवा (IPS) के सात अधिकारियों के तबादले का किया आदेश जारी

गृह विभाग ने छत्तीसगढ़ कैडर में भारतीय पुल‍िस सेवा (IPS) के सात अधिकारियों के तबादले का किया आदेश जारी



छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग ने छत्तीसगढ़ कैडर में भारतीय पुल‍िस सेवा (IPS) के सात अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक, आईपीएस अंकिता शर्मा को राजनांदगांव का एसपी बनाया गया है। वहीं पंकज चंद्रा को कोंडागांव, प्रफुल्ल ठाकुर को सक्ती और रतना सिंह को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजनांदगांव एसपी मोहित गर्ग को एआईजी बनाकर पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। चंद्रमोहन सिंह को निदेशक आपातकालीन सेवाएं की जिम्मेदारी दी गई है। यदुवली अक्षय सिदार सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए हैं। इस रूटीन प्रशासनिक आदेश के बाद राज्य के कई जिलों में पुलिस नेतृत्व में बदलाव देखा जा रहा है।




छत्तीसगढ़ IPS अधिकारियों के तबादले

1. मोहित गर्ग (IPS 2013)

वर्तमान पद: पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव

नवीन पद: सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर

2. चन्द्रमोहन सिंह (IPS 2014)

वर्तमान पद: पुलिस अधीक्षक, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

नवीन पद: निदेशक, प्रशिक्षण संचालन, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, रायपुर

3. सुश्री अंकिता शर्मा (IPS 2018)

वर्तमान पद: पुलिस अधीक्षक, सक्ती

नवीन पद: पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव

4. यदुवली अक्षय कुमार (IPS 2018)

वर्तमान पद: पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव

नवीन पद: सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर

5.रतना सिंह (IPS 2019)
वर्तमान पद: सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर

नवीन पद: पुलिस अधीक्षक, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

6. प्रफुल्ल ठाकुर (IPS 2015)

वर्तमान पद: पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव

नवीन पद: पुलिस अधीक्षक, सक्ती

7. पंकज चन्द्रा (IPS)

वर्तमान पद: सेनानी, 4वीं वाहिनी, छ.स.बल, माना रायपुर

नवीन पद: सेनानी, 13वीं वाहिनी, सशस्त्र बल, बांगो, कोरबा

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom