छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रखर पांडेय का आकस्मिक निधन, पुलिस महकमा और प्रशासन स्तब्ध

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रखर पांडेय का आकस्मिक निधन, पुलिस महकमा और प्रशासन स्तब्ध

छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रखर पांडेय का आकस्मिक निधन, पुलिस महकमा और प्रशासन स्तब्ध 


रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रखर पांडेय का रविवार दोपहर करीब 4:15 बजे आकस्मिक निधन हो गया। बताया गया कि भिलाई में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हार्टअटैक आया। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वह मौजूदा समय में पुलिस मुख्यालय रायपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG), सीआईडी के पद पर पदस्थ थे। उनकी गिनती राज्य के तेजतर्रार अधिकारियों में होती थी।

IPS प्रखर पांडेय के आकस्मिक निधन से पूरा पुलिस महकमा और प्रशासन स्तब्ध है। कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई है। प्रखर पांडेय सीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा प्रखर पांडेय कई अहम पदों पर रहते हुए पुलिस विभाग के लिए उल्लेखनीय काम किया है।

पुलिस मुख्यालय रायपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक रहते हुए उन्होंने अपराध अनुसंधान और प्रशासनिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। वे कबीरधाम, सूरजपुर और दुर्ग जैसे संवेदनशील जिलों में पुलिस अधीक्षक भी रहे हैं। कई बार चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उनके योगदान को याद किया जाता है।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom