बीजेपी पार्टी ने प्रकोष्ठों, जिलों और विधानसभा स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए किये नए पदाधिकारियों को नियुक्त

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

बीजेपी पार्टी ने प्रकोष्ठों, जिलों और विधानसभा स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए किये नए पदाधिकारियों को नियुक्त

बीजेपी पार्टी ने प्रकोष्ठों, जिलों और विधानसभा स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए किये नए पदाधिकारियों को नियुक्त

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की टीम में 117 में से केवल 9 महिलाओं को मिली जगह, कांग्रेस ने उठाया सवाल



रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के लिए कई नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी ने प्रकोष्ठों, जिलों और विधानसभा स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए नए पदाधिकारियों को नियुक्त किया है।आगामी राजनीतिक रणनीति को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने 36 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है।

 बीजेपी ने विधानसभा प्रभारी, जिला प्रभारी और प्रकोष्ठ के 117 पदाधिकारियों की नियुक्ति की लिस्ट जारी की है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की टीम में 117 में से केवल 9 महिलाओं को जगह दी गई है। इस लिस्ट बीजेपी के 108 पद पर पुरुषों की नियुक्ति की है। सीएम साय समेत मंत्रियों ने सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

लिस्ट में 36 विधानसभा में से केवल एक विधानसभा सीट के लिए महिला नेता को प्रभारी बनाया गया है। वहीं, प्रकोष्ठों में 2 और जिलों में 6 महिलाओं को मौका दिया गया है। किरण सिंहदेव ने युवाओं, अनुभवी नेताओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी है।

संगठन में केवल 9 महिलाओं को जगह मिलने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा वैचारिक रूप से और आदतन महिला विरोधी है। महिला कार्यकारिणी में भी महिलाओं को स्थान नहीं दिया गया।









Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom