जशपुर के महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक ग्रेड 02 गिरीश कुमार वारे तत्काल प्रभाव से निलंबित

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

जशपुर के महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक ग्रेड 02 गिरीश कुमार वारे तत्काल प्रभाव से निलंबित

जशपुर के महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक ग्रेड 02 गिरीश कुमार वारे तत्काल प्रभाव से निलंबित



जशपुर। राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के एक लिपिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया हैै। कलेक्टर जशपुर रोहित व्यास ने 48 घंटे से अधिक अवधि से पुलिस अभिरक्षा में रखे जाने पर महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत् जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय जशपुर के सहायक ग्रेड 02 गिरीश कुमार वारे को तहत तत्काल प्रभाव से निलबित किया है।

    विदित हो कि उप पुलिस अधीक्षक, एन्टी करप्शन ब्यूरो, अंबिकापुर कार्यालय के द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत् जिला कार्यक्रम अधिकारी जशपुर कार्यालय के सहायक ग्रेड 02 श्री गिरीश कुमार वारे को 08 जनवरी 2026 को शाम 8:30 बजे गिरफ्तार कर 48 घंटे से अधिक अवधि से पुलिस अभिरक्षा में रखे जाने के फलस्वरूप छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण व अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलबित किया गया है। निलंबन अवधि मे  गिरीश कुमार वारे को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom