पत्थलगांव नगर के जशपुर रोड स्थित एक निजी एजेंसी के गोदाम में भीषण आग, लाखो का सामान खाख

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

पत्थलगांव नगर के जशपुर रोड स्थित एक निजी एजेंसी के गोदाम में भीषण आग, लाखो का सामान खाख

पत्थलगांव नगर के जशपुर रोड स्थित एक निजी एजेंसी के गोदाम में भीषण आग, लाखो का सामान खाख






पत्थलगांव। पत्थलगांव नगर के जशपुर रोड स्थित एक निजी एजेंसी के गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड और निजी गाड़ियां लगातार प्रयास कर रही हैं। धुएं का गुबार और लपटों ने पूरे नगर में दहशत फैला दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्थलगांव अस्पताल के सामने सन्दीप एजेंसी में ये आग लगी है। जो की आसपास के छोटे दुकानदारों को किराना सामान थोक में देने का काम करते थे। लोगों के अनुसार सुबह 7 बजे उनके प्रतिष्ठान के से धुवां उठते देखा गया। देखते ही लोगो ने तुरंत इसकी सूचना संचालक व प्रशासन को दी। अचानक लगी आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। लपटें इतनी भयावह थीं कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद मौके पे पुलिस, प्रशासन व फायर ब्रिगेड पहुंच आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। 

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां व निजी टैंकरों की मदद से लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है। अब तक कई बार पानी डाला जा चुका है, लेकिन आग की तीव्रता कम नहीं हो रही है। गोदाम में रखे कुरकुरे, लेस जैसे प्लास्टिक के सामान, तेल के टिन होने की वजह से आग की तेज लपटें लगातार बढ़ रही है। प्राथमिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नही पाया जा सका था। मौके पर प्रशासन व पुलिस बल तैनात है जो आवागमन व मौके स्थिति पर नजर बनाए हुवे है। 

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom