रायपुर में कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर हुवा बड़ा फेरबदल, 15 आईपीएस का तबादला

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

रायपुर में कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर हुवा बड़ा फेरबदल, 15 आईपीएस का तबादला

रायपुर में कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर हुवा बड़ा फेरबदल, 15 आईपीएस का तबादला





रायपुर में कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन ने 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गुरुवार देर रात जारी आदेश में वर्ष 2004 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे आईजी, बिलासपुर रेंज के रूप में सेवाएं दे रहे थे।

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल का रायपुर तबादला कर दिया गया है। अब शशिमोहन सिंह होंगे रायगढ़ के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। आदेश गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय के सचिव हिम शिखर गुप्ता के हस्ताक्षर से जारी हुआ। 2009 बैच के आईपीएस अमित तुकाराम कांबले को रायपुर का अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं रेल एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा को रायपुर ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थ किया गया है। रायपुर SSP डॉ लाल उमेद सिंह को जशपुर भेजा गया है।

इसी आदेश के तहत रामगोपाल गर्ग (IPS-2007) को दुर्ग रेंज से स्थानांतरित कर बिलासपुर रेंज आईजी बनाया गया है। अभिषेक शांडिल्य (IPS-2007) को राजनांदगांव रेंज से दुर्ग रेंज आईजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा बालाजी राव सोमावर (IPS-2007), जो अब तक पुलिस मुख्यालय रायपुर में कानून व्यवस्था संभाल रहे थे, उन्हें आईजी, राजनांदगांव रेंज नियुक्त किया गया है। 


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom