छत्तीसगढ़ सरकार ने मीडिया विशेषज्ञ आर. कृष्णा दास को किया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सलाहकार नियुक्त

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ सरकार ने मीडिया विशेषज्ञ आर. कृष्णा दास को किया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सलाहकार नियुक्त

छत्तीसगढ़ सरकार ने मीडिया विशेषज्ञ आर. कृष्णा दास को किया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सलाहकार नियुक्त, मिला केबिनेट मंत्री का दर्जा



रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मीडिया विशेषज्ञ आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सलाहकार नियुक्त किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नवनियुक्त सलाहकार आर. कृष्णा दास को केबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान  किया गया है। 

जारी आदेश के अनुसार आर. कृष्णा दास मुख्यमंत्री को मीडिया एवं अन्य विषयों पर परामर्श देंगे। उन्हें सलाहकार के रूप में प्रतिमाह 1 लाख 50 हजार रुपये मानदेय प्रदान किया जाएगा। साथ ही अन्य सुविधाएं राज्य शासन के विशेष सचिव के समकक्ष होंगी।

नियुक्ति मिलने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से यहां उनके निवास कार्यालय में उनके नवनियुक्त सलाहकार आर. कृष्णा दास ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने दास को नवीन नियुक्ति पर बधाई देते हुए उन्हें पदेन दायित्वों के कुशलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। 


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom