छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल, वाणिज्यिक कर विभाग में बड़े स्तर पर हुवे तबादले

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल, वाणिज्यिक कर विभाग में बड़े स्तर पर हुवे तबादले

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल, वाणिज्यिक कर विभाग में बड़े स्तर पर हुवे तबादले

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल का दौर लगातार जारी है। पुलिस विभाग के बाद अब वाणिज्यिक कर विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। विभाग ने पदोन्नति पाने वाले 16 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से उनके तबादले कर दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, राज्य कर सहायक आयुक्त के पद पर प्रमोट किए गए इन 16 अधिकारियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से हटाकर नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है। अधिकारियों के यह तबादले विभागीय कार्यों की बेहतर कार्यप्रणाली और प्रशासनिक सुधार को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।

आदेश पर उप सचिव शिव कुमार सिंह के डिजिटल हस्ताक्षर हैं। यह कदम विभाग में पारदर्शिता और कुशल प्रशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद विभिन्न जिलों और प्रभागों में वाणिज्यिक कर प्रणाली को सुचारू रूप से चलाने की उम्मीद है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom