पत्थलगांव गैरेज में बनने आई एक वाहन को कुछ बदमाश लोगों ने किया आग के हवाले, वाहन जलकर पूरी खाख
समय रहते पाया आग पर काबू, बगल में खड़ी ट्रकों को भी हो सकती थी भारी नुकसान
पत्थलगांव के पूरन तालाब के नजदीक गैरेज में बनने आई एक वाहन को कुछ बदमाश लोगों ने आग के हवाले कर दिया। इस आगजनी में खड़ी वाहन पुरी तरह से जलकर खाख हो गई है। जानकारी मिलते ही समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वहीं बगल में खड़ी हाइवा इस चपेट में आने से बच गई। सूचना पर पत्थलगांव पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे की है। राह चलते किसी ने आग जलता देख तत्काल गैरेज संचालक को सम्पर्क कर आग लगने की जानकारी दी। रात को आग लगने की सूचना मिलते ही गैरेज संचालक और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक स्कॉर्पियो पूरी तरह जल चुकी थी। समय रहते बगल में खड़े 2 ट्रक हाइवा को पूरी तरह आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। हालांकि हाइवा का एक पहिया जलकर खाक हो गया।
स्कोर्पियो मरम्मत/बनाने के लिए गैरेज में खड़ी की गई थी। देर रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वाहन में आग लगाई गई। वाहन मालिक की पहचान रमेश ठाकुर, निवासी प्रेमनगर, पत्थलगांव के रूप में हुई है। जली हुई स्कॉर्पियो का क्रमांक OD 17 K 5866 बताया गया है। इस घटना से वाहन मालिक को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।





