सर्व शैक्षिक संगठनों के अल्टीमेटम के परिणाम स्वरूप 109 प्रधान पाठकों का वेतन हुआ जारी
वेतन जारी होने के पश्चात घेराव विरोध प्रदर्शन स्थगन की दिया गया सूचना
सभी प्रधान पाठकों शिक्षकों से किया गया अपील छात्रवृत्ति के कार्य को प्राथमिकता देते हुए पूर्ण करें
पत्थलगांव-विकास खंड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव के द्वारा 109 प्राथमिक /माध्यमिक प्रधान पाठकों का जनवरी 2026 का वेतन रोकने की कार्यवाही की गई थी।
इस कार्यवाही से सर्व शैक्षिक संगठन के द्वारा 14-02-2026 को आपत कालीन बैठक आयोजित कर विकास खंड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव को दिनांक 17-02-2026 दो दिवस का अल्टिमेटम देते हुए कहा गया था की यदि उक्त तिथि तक वेतन जारी नहीं होता है तो दिनांक 19- 02-2026 को विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समक्ष उपस्थित हो कर घेराव /और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
जिसके परिणामस्वरूप आज दिनांक 17-02-2026 को संध्या 6:00 बजे तक सभी खाते वेतन जमा हो गया।
वेतन जमा होने पश्चात सर्व शैक्षिक संगठन पत्थलगांव के द्वारा घेराव विरोध प्रदर्शन स्थगन की सूचना श्रीमान कलेक्टर महोदय जशपुर, श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पत्थलगांव श्रीमान जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर, विकास खंड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव, पुलिस थाना प्रभारी पत्थलगांव को दे दी गई है।
अपील
सम्माननीय प्रधान पाठक,शिक्षक साथियों आप सभी को अवगत हो की संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा के द्वारा विकास खंड शिक्षा अधिकारी महोदय पत्थलगांव को वेतन रोकने के संबंध में पत्र जारी किया है ।
अतः आप सभी से विनम्र आग्रह है कि छात्रवृत्ति के कार्य को प्राथमिकता दें और कहीं पर समस्या आ रही है तो विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पत्थलगांव में उपस्थित होकर समाधान कराएं।
हम नहीं चाहते कि किसी का वेतन रूके क्योंकि वेतन रूकने से केवल कर्मचारी ही प्रभावित नहीं होता बल्कि उनका पुरा परिवार पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ता है।
आप सभी पर मुझे भरोसा है कि छात्रवृत्ति के कार्य को प्राथमिकता देते हुए पुरा करेंगे।
संतोष जाटवर
अध्यक्ष
छग सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लाक इकाई पत्थलगांव



