छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने व्यवहार न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2024 का अंतिम चयन परिणाम किया जारी
57 पदों पर भर्ती के लिए की गई थी परीक्षा आयोजित, देखें लिस्ट
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने व्यवहार न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2024 का अंतिम चयन परिणाम 20 फरवरी को जारी कर दिया है। शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी।
व्यवहार न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) पद के लिए मुख्य परीक्षा 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी, जबकि लिखित परीक्षा का परिणाम 22 जनवरी 2026 को घोषित किया गया। आयोग के नियमानुसार विज्ञापित पदों के तीन गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया जाना था। इस आधार पर 171 अभ्यर्थियों को बुलाया जाना अपेक्षित था, लेकिन वर्गवार एवं उपवर्गवार उपलब्धता को देखते हुए कुल 183 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया। साक्षात्कार में कोई भी उम्मीदवार अनुपस्थित या अयोग्य नहीं रहा।
मेरिट के आधार पर अंतिम चयन
आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम चयन सूची लिखित (मुख्य) परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के कुल योग के मेरिट क्रम के आधार पर तैयार की गई है। वर्गवार मेरिट के अनुसार कुल 57 पदों के विरुद्ध 57 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
इस भर्ती प्रक्रिया को राज्य की न्यायिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। व्यवहार न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) पद पर नियुक्तियां न्यायिक प्रणाली को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएंगी। चयन सूची को लेकर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों में उत्साह देखा जा रहा है। मुख्य सूची में अंजुम आरा को पहला स्थान मिला है। दूसरे स्थान पर शिवांगी तिवारी और तीसरे स्थान पर आयुष चौरसिया रहे हैं। आयोग ने मुख्य सूची के साथ अनुपूरक सूची भी सार्वजनिक कर दी है।
आयोग की सूचना के अनुसार, यह चयन परिणाम उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में दायर विशेष अनुमति याचिका क्रमांक 19668/2022 में पारित होने वाले अंतिम आदेश के अधीन रहेगा।
आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों को आगे की नियुक्ति संबंधी निर्देशों और अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखने की सलाह दी है। आयोग ने पूरी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और नियमों के अनुरूप बताया है।
देखें सूची:-
अंजुम आरा
शिवांगी तिवारी
आयुष चौरसिया
अगन कुमार डहाके
एकांश अग्रवाल
शुभम नामदेव
आर्यमान सिंह रघुवंशी
कार्तिकी अवंतिका
अपेक्षा सिंघई
शक्ति चतुर्वेदी
सिमरप्रीत सलूजा
दीपांशी जैन
कुसुमांजलि सिन्हा
अंकित नांदे
हिमालय रवि
रौशन कुमार पाठक
तृप्ति अग्रवाल
प्रतीक कांत
अभिनव अग्रवाल
हृषिता अग्रवाल
दुर्गेश नंदिनी मरावी
शुभम राठौर
सृष्टि सोनकला
नागेंद्र सिंह
लीजा पाल
प्रज्ञा वैष्णव
श्रेया औरमलिया
दीपक कुमार चंद्राकर
सौनक वर्मा
यशवंत देवांगन
ऋचा रेनी तिग्गा
समृद्धि जोशी
सौरभ कुमार तरार
राशि कांकरवाल
ज्योति शर्मा
अंजू पथरे
सीमा टांडे
राहुल कुमार निराला
दीक्षा किंडो
प्रिया सोमावार
कोमल कृति उरांव
आकांशा खेस्स पन्ना
मेघा पलेशवर
अश्विन खाखा
शिवानी डहरिया
तेशांक ध्रुव
प्रथमेंद्र हिडको
दीप्पल अजगल्ले
हेमंत प्रसाद
रितु नेताम
यश मौर्य
अपूर्वा मरकाम
करन शाह खुशरो
स्वाति पैंकरा
एडविना एक्का
एंजेल सिंह
चंद्र भूषण पासवान