डीआईजी एवं एसएसपी डाॅ. लाल उमेद सिंह ने अपराध समीक्षा पर अनुविभागवार ली बैठक
आगामी होली पर्व को लेकर अभी से तैयारी शुरू करने के निर्देश दिये, हुड़दंगियों, गुंडा बदमाश, ओव्हर स्पीड, नशे में वाहन चलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही होगी
लंबित अपराध, चालान, शिकायत, मर्ग की बिन्दुवार समीक्षा की गई एवं निराकरण हेतु दिया गया निर्देश
गौ-तस्करी, मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिलने पर नाकाबंदी हेतु बेरियर लगाकर त्वरित कार्यवाही करने के दिये निर्देश
कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के दिये निर्देश
आज दिनांक 26 फरवरी 2026 को पुलिस कार्यालय जशपुर में डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डाॅ. लाल उमेद सिंह द्वारा अपराध समीक्षा बैठक लिया गया जिसमें समस्त राजपत्रित अधिकारीगण सहित थाना/चौकी प्रभारीगण, सभी शाखाओं के प्रभारीगण उपस्थित रहे। डीआईजी द्वारा अनुविभागवार थाना/चौकी के लंबित प्रकरणों की जानकारी लिया गया एवं उसका निराकरण हेतू निर्देशित किया गया।
डीआईजी एवं एसएसपी ने अनुभागवार लंबित अपराध, चालान, मर्ग एवं शिकायत इत्यादि का बारीकी से समीक्षा कर लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया। पुराने समस्त मामलों का अभियान चलाकर निराकरण की दिशा में तेजी से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डाॅ. लाल उमेद सिंह द्वारा पुलिस मुख्यालय, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय एवं वरिष्ठ कार्यालयों से जारी परिपत्र एवं परवानों के निर्देशों के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। डीआईजी एवं एसएसपी ने जिले में गौ-तस्करी, अवैध शराब, अवैध कारोबार, गांजा तस्करी, जुआ, सट्टा, नशीली दवाओ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं लघु अधिनियम, आम्र्स एक्ट जैसे अनेक विषयों पर गंभीरता से निराकरण करने के निर्देष दिये गये। वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर उसे कड़ी नाकाबंदी कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये, जशपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों, अंतरराज्यीय मार्गों एवं प्रमुख चेक-पाइंटस पर सघन चेकिंग की जाए। अवैध कृत्य एवं परिवहन में संलिप्त वाहनों, एजेंट एवं संबंधित व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए विधिसम्मत कार्यवाही की जाये।
आगामी होली त्यौहार को लेकर सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालने हेतु निर्देशित किया गया, जशपुर पुलिस त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने व नागरिकों की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है, त्यौहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था भंग करने वाले उपद्रवियों, असामाजिक तत्वों पर जशपुर पुलिस की टीम लगातार नजर रखी हुई है, उनके द्वारा त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार से उपद्रव करने का प्रयास करते पाए जाने पर, पुलिस उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करेगी।
डीआईजी एवं एसएसपी ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए विश्वसनीय सूत्रों का नेटवर्क बढ़ाने, सूचना देने वालों की गोपनीयता सुनिश्चित करने तथा प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल सत्यापन कर आवश्यक विधिसम्मत कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके माध्यम से अपराधों की रोकथाम, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने का उद्देश्य रखा गया है।
एक्सीडेंट के मामलों में कमी लाने हेतु थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में निरंतर पेट्रोलिंग करने के लिए भी निर्देशित किया है, साथ ही 03 सवारी बैठाकर तेज रफ्तार से हाॅर्न बजाते हुए दुपहिया वाहन चलाने वालों, ओव्हर स्पीड एवं नषे में वाहन चलाने पर चालानी कार्यवाही बढ़ाने के साथ मालवाहकों पर सवारी बैठाने वालों पर कड़ाई के भी निर्देश दिए गए है।
डीआईजी एवं एसएसपी ने राजपत्रित अधिकारियों को विवेचकों के कार्यों की प्रतिदिन मानीटरींग कर आवष्यक दिशा-निर्देश देने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त थाना प्रभारियों एवं विवेचकों को स्पष्ट निर्देशित करते हुए कहा कि आपके अधिनस्थ, आपके द्वारा की जाने वाली विवेचना उच्च स्तर की हो।
डीआईजी एवं एसएसपी ने कहा कि कोई भी फरियादी थाना/चौकी से निराश होकर न लौटे, सभी के साथ शालीनता एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें एवं सभी की शिकायतों पर निष्पक्ष जांच हो, साथ ही विभिन्न घटित अपराधों में प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए, निगरानी बदमाश/गुंडा बदमाश की थाना मे लगातार बुलाकर और सकूनत पर जाकर चेकिंग/परेड की कार्यवाही कराते रहें। पैदल मार्च, कांबिंग गस्त और शाम को प्रभारी स्वयं क्षेत्र मे विजिबल पुलिसिंग के लिए निकले ताकि आमजन में सुरक्षा का भाव हो, थाना/चौकी प्रभारियों को यह भी निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता की थाना में उचित सुनवाई हो जिससे कि उन्हें वरिष्ठ कार्यालय आकर शिकायत करने की आवश्यकता न पड़े।
उक्त अपराध समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री राकेश कुमार पटनवार, एसडीओपी जशपुर श्री चंद्रशेखर परमा, एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद कुमार मंडावी, एसडीओपी पत्थलगांव डा. ध्रुवेश कुमार जायसवाल, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती आशा तिर्की, उप पुलिस अधीक्षक श्री भावेष समरथ, रक्षित निरीक्षक श्री अरमजीत खूंटे, रीडर श्री मुकेश कुमार झा एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं कार्यालयीन शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।




