रमज़ान के मद्देनज़र छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुस्लिम शासकीय कर्मचारियों को कार्यालय समय से एक घंटा पूर्व छुट्टी देने का किया आदेश जारी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

रमज़ान के मद्देनज़र छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुस्लिम शासकीय कर्मचारियों को कार्यालय समय से एक घंटा पूर्व छुट्टी देने का किया आदेश जारी

रमज़ान के मद्देनज़र छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुस्लिम शासकीय कर्मचारियों को कार्यालय समय से एक घंटा पूर्व छुट्टी देने का किया आदेश जारी





इस्लाम के पाक महीने रमजान की शुरुआत हो गई है। रमजान का मुबारक महीना आते ही मस्जिदों में इबादत करने वालों की संख्या बढ़ जाती है। हर मुसलमान के लिए ये महीना बेहद खास होता है। इस पूरे महीने मुसलमान रोजा रखते हैं। ये महीना इसलिए भी खास है क्योंकि पवित्र ग्रंथ कुरआन इसी महीने में अवतारित हुई थी इसलिए इसे रहमत और हिदायत का महीना भी कहा जाता है। इस पवित्र महीने में मुस्लिम कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।

रमज़ान के मद्देनज़र छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुस्लिम शासकीय कर्मचारियों को कार्यालय समय से एक घंटा पूर्व छुट्टी देने का आदेश साय सरकार ने दिया है। इस फैसले का छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है। रमज़ान जैसे पाक अवसर पर शासन द्वारा लिया गया यह निर्णय न केवल धार्मिक आस्था का सम्मान है, बल्कि सामाजिक समरसता और सद्भाव का भी संदेश देता है। 

शासन का आदेश और उसकी पृष्ठभूमि

छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक रमज़ान माह के दौरान राज्य के शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कार्यालयों में कार्यरत मुस्लिम कर्मचारियों को सरकार ने एक घंटे पहले छुट्टी की अनुमति दी है। इस आदेश के मुताबिक ऐसे कर्मचारियों को कार्यालय समय समाप्त होने से एक घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने की अनुमति रहेगी। यह व्यवस्था रमज़ान माह के प्रारंभ से लेकर उसके समापन तक प्रभावी रहेगी। शासन द्वारा जारी निर्देशों के पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश हर वर्ष रमज़ान माह में लागू किया जाता है, ताकि रोज़ा रखने वाले कर्मचारी अपने धार्मिक कर्तव्यों का निर्वहन सुगमता से कर सकें।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom