छत्तीसगढ़ शासन के खनिज साधन विभाग ने खनिज निरीक्षक पद पर चयनित उम्मीदवारों की जारी किये नियुक्ति के आदेश

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ शासन के खनिज साधन विभाग ने खनिज निरीक्षक पद पर चयनित उम्मीदवारों की जारी किये नियुक्ति के आदेश

छत्तीसगढ़ शासन के खनिज साधन विभाग ने खनिज निरीक्षक पद पर चयनित उम्मीदवारों की जारी किये नियुक्ति के आदेश

मुख्यमंत्री साय ने अपने निवास कार्यालय में चयनित नव नियुक्त खनिज निरीक्षकों को किये नियुक्ति पत्र प्रदान



छत्तीसगढ़ शासन के खनिज साधन विभाग ने खनिज निरीक्षक (वेतन मैट्रिक्स लेवल-7) पद पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। यह नियुक्तियां छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंतिम परिणाम के आधार पर की गई हैं।

मुख्यमंत्री साय ने अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा चयनित नव नियुक्त खनि निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा राज्य के राजस्व का मुख्य आधार है और इसकी सुरक्षा व प्रबंधन की बड़ी जिम्मेदारी अब आपके कंधों पर है।

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि लौह अयस्क, कोयला, बॉक्साइट, लाइमस्टोन, टिन, डायमंड, गोल्ड और लिथियम जैसे बहुमूल्य संसाधनों के संरक्षण के लिए ईमानदारी और निष्ठा सबसे जरूरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि नया कार्यबल खनिज अन्वेषण और खनन गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के परिणाम के आधार पर राज्य शासन ने खनिज साधन विभाग में 33 अभ्यर्थियों को खनिज निरीक्षक के पद पर नियुक्ति दी है। सभी को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर अस्थायी नियुक्ति दी गई है। इस दौरान उनके कार्यों और प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा। नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों में उत्साह देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा खनिज निरीक्षक पद की परीक्षा 2025 में आयोजित की गई थी। इसका परिणाम 15 अक्टूबर 2025 को घोषित किया गया था।






खनिज निरीक्षक – नाम व पदस्थापना जिला

दुर्गेश कुमार – जिला कार्यालय (खनिज शाखा), जांजगीर-चांपा

आशुतोष मिश्रा – जिला कार्यालय (खनिज शाखा), जशपुर

विकास सिंह राजपूत – जिला कार्यालय (खनिज शाखा), बिलासपुर

मदन साहू – जिला कार्यालय (खनिज शाखा), कोरबा

प्रिया सिन्हा – जिला कार्यालय (खनिज शाखा), रायपुर

विवेक कुमार चंद्राकर – जिला कार्यालय (खनिज शाखा), सारंगढ़-विलाईगढ़

करण प्रसाद सोनी – जिला कार्यालय (खनिज शाखा), दुर्ग

नमन अग्निहोत्री – जिला कार्यालय (खनिज शाखा), सूरजपुर

विजय कुमार वर्मा – जिला कार्यालय (खनिज शाखा), बेमेतरा

मनोज कुमार – जिला कार्यालय (खनिज शाखा), सरगुजा

विक्की दास मानिकपुरी – जिला कार्यालय (खनिज शाखा), मुंगेली

संदीप कुमार – जिला कार्यालय (खनिज शाखा), राजनांदगांव

डीपेश कुमार ठाकुर – संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर

अनुराग बड़ा – जिला कार्यालय (खनिज शाखा), रायगढ़

मोनिका चौहान – जिला कार्यालय (खनिज शाखा), बलौदाबाजार-भाटापारा

सोमेश कुमार बघेल – जिला कार्यालय (खनिज शाखा), बीजापुर

मधुलिका मिंज – जिला कार्यालय (खनिज शाखा), महासमुंद

सौरभ मेश्राम – जिला कार्यालय (खनिज शाखा), कवर्धा

उत्तम कुमार – जिला कार्यालय (खनिज शाखा), कोरिया

कोमल ध्रुव – जिला कार्यालय (खनिज शाखा), गरियाबंद

जागेश्वर ठाकुर – जिला कार्यालय (खनिज शाखा), मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

मंथन केमरो – जिला कार्यालय (खनिज शाखा), सुकमा

पुकेश कुमार नाग – जिला कार्यालय (खनिज शाखा), कांकेर

प्रवीण नेताम – जिला कार्यालय (खनिज शाखा), रायपुर

भूपेंद्र कुमार – जिला कार्यालय (खनिज शाखा), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

सुभाष ठाकुर – जिला कार्यालय (खनिज शाखा), कोरबा

सुजीत कुमार कंवर – जिला कार्यालय (खनिज शाखा), गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

टुमेश कुमार ध्रुव – जिला कार्यालय (खनिज शाखा), सक्ती

गौरव नेताम – जिला कार्यालय (खनिज शाखा), बस्तर

जशवंत सिंह कंवर – जिला कार्यालय (खनिज शाखा), मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

सुनील पट्टावी – जिला कार्यालय (खनिज शाखा), कोण्डागांव

मोतीलाल कोडोपी - जिला कार्यालय (खनिज शाखा ), नारायणपुर

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom