छत्तीसगढ़ में प्रमोशन, ट्रांसफर और पोस्टिंग का सिलसिला लगातार जारी, कई अफसरों के तबादले व प्रमोशन
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत 12 अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए हुई नई पदस्थापना
छत्तीसगढ़ में प्रमोशन, ट्रांसफर और पोस्टिंग का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए नई पदस्थापना दी गई है। इस आदेश से 12 जिलों के अधिकारी प्रभावित हुए हैं। राज्य शासन की ओर से इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि, “राज्य शासन एतद्द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक दिनांक 28.01.2026 में की गई अनुशंसा के अनुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अंतर्गत कार्यरत निम्नलिखित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर वेतन मैट्रिक्स लेवल-10 (वेतन बैंड 9300-34800) में पदोन्नत किया जाता है तथा अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक कॉलम-4 में दर्शित स्थान पर पदस्थ किया जाता है।”
1. श्री खीर सागर पटेल कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – दुर्ग कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – बिलासपुर
2. श्री अंकित गुप्ता कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – बिलासपुर कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – जांजगीर
3 श्री अजीत पटेल कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – मुंगेली कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – जांजगीर-चांपा
4 सुश्री राखी ठाकुर कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – रायपुर कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – जशपुर
5 श्री नेमीचंद पटेल कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – राजनांदगांव कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – रायगढ़
6 सुश्री रिया शर्मा कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – दुर्ग कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – दुर्ग
7 सुश्री साधना चंद्राकर कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – रायपुर कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – राजनांदगांव
8 सुश्री रोशनी राजपूत कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – रायपुर कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – महासमुंद
9 सुश्री कंचन वर्मा कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – बलौदाबाजार-भाटापारा कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – रायपुर
10 श्री राजू कुर्रे कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – बेमेतरा कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – कांकेर
11 श्री विकास कुमार भगत कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – कोरिया कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – कोरबा
12 श्री बृजेन्द्र भारती कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – रायपुर कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – बलौदाबाजार-भाटापारा
IAS अंकित आनंद बने CEO
छत्तीसगढ़ प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने एकल आदेश जारी करते हुए सीनियर आईएएस अधिकारी अंकित आनंद को मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त विभागों का जिम्मा सौंपे जाने की जानकारी दी है।
जीएडी की तरह से जारी आदेश में बताया गया है कि, “राज्य शासन एतद्द्वारा अंकित आनंद, भा.प्र.से. (2006) सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग, अध्यक्ष, छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।”
6 वन्य अफसरों का प्रमोशन
छत्तीसगढ़ सरकार के वन मंत्रालय ने प्रदेश के 6 भारतीय वन सेवा अधिकारियों को पदोन्नत किया है। इस सूची में मनेन्द्रगढ़ के नवपदस्थ डीएफओ चंद्र कुमार अगरवाल का नाम भी शामिल है। इसके अलावा विशेष कपिल (2022), एस. नवीन कुमार (2022), वेंकटेश एम. जी. (2022), ऋषभ जैन (2022) और विपुल अग्रवाल (2022) का नाम शामिल है।
भट्टाचार्य को राज्य स्तरीय क्रियान्वयन का समन्वयक भी नियुक्त किया
छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पुलक भट्टाचार्य को तत्काल प्रभाव से सामान्य प्रशासन विभाग (मंत्रालय) में उप सचिव पद पर पदस्थ किया है। इस संबंध में आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
राज्य स्तरीय क्रियान्वयन का समन्वयक भी नियुक्त किया
अब तक वे संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर में अपर संचालक के रूप में कार्यरत थे। नई पदस्थापना के साथ ही शासन ने उन्हें केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी iGOT मिशन कर्मयोगी डिजिटल प्लेटफॉर्म के राज्य स्तरीय क्रियान्वयन का समन्वयक भी नियुक्त किया है।





