छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों को प्रमोशन, DOPT ने की अधिसूचना जारी
पहली बार किसी तहसीलदार को IAS कैडर में मिला पदोन्नति, मंत्रियों के OSD भी शामिल
छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। ये अधिकारी अब आईएएस कैडर में शामिल हो गए हैं। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने 17 फरवरी 2026 मंगलवार की शाम इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। ये अधिकारी 2024 बैच के हैं। इन्हें 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के विरुद्ध चयन हुआ है। सबसे खास बात ये है कि पहली बार किसी तहसीलदार को IAS कैडर में पदोन्नति मिली है।
2024 बैच के हैं ये अधिकारी
छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रमोट किया गया है। यह नियुक्ति वर्ष 2024 की चयन सूची के तहत की गई है। अधिसूचना के मुताबिक, भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 और भारतीय प्रशासनिक सेवा (नियुक्ति द्वारा पदोन्नति) विनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत राष्ट्रपति द्वारा इन अधिकारियों की नियुक्ति स्वीकृत की गई है।
इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन
तीरथराज अग्रवाल
लीना कोसम
सौमिल रंजन चौबे
बीरेंद्र बहादुर पंचभाई
सुमित अग्रवाल
संदीप कुमार अग्रवाल
आशीष कुमार टिकारिहा
यह प्रमोशन राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अब ये अधिकारी आईएएस के (CG IAS Promotion News) रूप में नई जिम्मेदारियां संभालेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आशीष टिकरिया वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के ओएसडी है और तीरथ राज अग्रवाल मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी है।




