छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में पदस्थ निरीक्षक स्तर के 16 अधिकारियों को दिया प्रमोशन का तोहफा

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में पदस्थ निरीक्षक स्तर के 16 अधिकारियों को दिया प्रमोशन का तोहफा

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में पदस्थ निरीक्षक स्तर के 16 अधिकारियों को दिया प्रमोशन का तोहफा




छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में पदस्थ निरीक्षक स्तर के 16 अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। गृह पुलिस विभाग ने निरीक्षक विशेष शाखा के तीन अधिकारी और कंपनी कमाण्डर के पद पर पदस्थ 13 निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा के पद पर पदोन्नत किया है। इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह प्रमोशन 24 मार्च को आयोजित DPC बैठक के बाद दिया गया है, जिसमें निरीक्षक संवर्ग, कंपनी कमांडर और विशेष शाखा (स्पेशल ब्रांच) के अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया। समिति की अनुशंसा के बाद गृह विभाग ने सभी चयनित अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की।

जारी आदेश के अनुसार, पदोन्नत अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 (56,100 रुपए से 1,77,500 रुपए) के तहत वेतनमान दिया जाएगा। यह पदोन्नति उनके द्वारा नए पद का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी। सभी अधिकारियों को निरीक्षक संवर्ग से डीएसपी संवर्ग (विशेष शाखा) में पदोन्नत किया गया है।

गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन अधिकारियों की पदस्थापना (पोस्टिंग) से संबंधित अलग से आदेश जारी किया जाएगा। फिलहाल, प्रमोशन आदेश के बाद विभाग में उत्साह का माहौल है और इसे पुलिस प्रशासन में अनुभव और दक्षता को प्रोत्साहित करने वाला कदम माना जा रहा है।

निरीक्षक (विशेष शाखा)

सविता सिंह परिहार

अरनोल्ड संतरी बड़ा

विष्णु प्रसाद देशमुख


कंपनी कमांडर/अन्य अधिकारी

बृजेश कुमार भदौरिया

अविनाश कुमार अग्निहोत्री

हरीश कुमार तिवारी

अमित शर्मा

मनीष कुमार साहू

शैलेन्द्र कुमार सेन

देवनारायण सिंह

इन्द्रसेन बंजारे

मिलमन मिंज

ओमप्रकाश सेन

राकेश कुमार सलाम

राम बहादुर शर्मा

शब्बीर अली

इस तरह के प्रमोशन से पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारियों का मनोबल बढ़ता है और बेहतर प्रशासनिक दक्षता सुनिश्चित होती है। साथ ही, अनुभवी अधिकारियों को उच्च जिम्मेदारी मिलने से कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom