पत्थलगांव थाना क्षेत्र के NH43 पर कछार के पास दो तेज रफ़्तार बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

पत्थलगांव थाना क्षेत्र के NH43 पर कछार के पास दो तेज रफ़्तार बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर

पत्थलगांव थाना क्षेत्र के NH43 पर कछार के पास दो तेज रफ़्तार बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर

एक कि मौके पर हुई मौत तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम, पत्नी व बच्चे को भी लगी गम्भीर चोट




पत्थलगांव थाना क्षेत्र के NH43 में कछार के पास लगभग 11 से 12 बजे के बीच दो तेज रफ़्तार बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों चालकों में एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही दूसरे को घायलावस्था में अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंच मृतको को अस्पताल के मोर्चरी कक्ष में रखवा आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोविंद यादव पिता रुपन यादव उम्र 35 वर्ष निवासी फरसाटोली सोखामुड़ा से अपनी बाइक क्रमांक cg13aa4261 सीडी डीलक्स से महेशपुर शादी में जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे खेम सागर सिदार उम्र 33 निवासी कछार। अपनी प्लेटिना बाइक क्रमांक cg14mo1632 लुड़ेग समान लेने गया था वापसी के दौरान दोनों बाइक में आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। उक्त घटना में एक युवक खेम सागर के सिर में गम्भीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। वही गोविंद यादव को चोटिल अवस्था मे पत्थलगांव के सिविल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना में गोविंद के पत्नी व बेटी को भी गम्भीर चोट लगी है, जिनका इलाज जारी है। 

बताया जा रहा की दोनों की बाइक तेज रफ्तार में थी। ग्राम कछार के पास दोनों बाइक पर नियंत्रण खो बैठे और आमने-सामने टकरा गए।बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।  फिलहाल पुलिस मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 



Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom