अज्ञात वाहन की ठोकर से 45 वर्षीय ग्रामीण की मौत, पत्थलगांव पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी
पत्थलगांव। पत्थलगांव एनएच43 पर कल देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल सवार ग्रामीण की ईलाज के दौरान मौत हो गई। उक्त घटना के बाद लोगों ने पत्थलगांव पुलिस को सूचना दी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तैनात डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों ने थाना पत्थलगांव में उपस्थित होकर मर्ग इंटीमेंशन कराया कि दिनांक 04.03. 2026 को अपने भाई के साडु के घर मृतक चैतन सिदार पिता मुनेश्वर सिदार अपने फैशन प्रो मोटर सायकल क्रमांक CG12AA8701 से बतौली गया था, जो कल दिनांक 05.03.2026 के शाम करीब 08.00 बजे बतौली से घर आते समय ग्राम फुलेता रहियापारा के पास एनएच 43 मेन रोड़ में पहुंचा था, उसी समय पत्थलगांव तरफ से अम्बिकापुर की ओर जा रही अज्ञात वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर सामने से ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे मृतक चैतन सिदार के सिर से खुन निकल रहा था। जिसे ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल पत्थलगांव में लेकर आये, जहां डॉक्टर ने जांचकर उसे मृत होना बताया। सूचना पर पत्थलगांव पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुटी है।



