जशपुर जिले के दुलदुला क्षेत्र में बस पलटने से 5 से 6 लोगों की मौत, अस्पतालों में घायलों के परिजन और ग्रामीणों की लगी भीड़

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

जशपुर जिले के दुलदुला क्षेत्र में बस पलटने से 5 से 6 लोगों की मौत, अस्पतालों में घायलों के परिजन और ग्रामीणों की लगी भीड़

जशपुर जिले के दुलदुला क्षेत्र में बस पलटने से 5 से 6 लोगों की मौत, अस्पतालों में घायलों के परिजन और ग्रामीणों की लगी भीड़

निर्धारित समय पर पंहुचने के लिए बसों की गति पर नियंत्रण नही, ग्रामीण क्षेत्रों में कंडम बसों का संचालन





जशपुर। जशपुर जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, करडेगा से कुनकुरी जा रही एक यात्री बस दुलदुला थानाक्षेत्र के ग्राम गोडाअम्बा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 5 से 6 यात्री के मौत की खबर सामने आ रही है। फिरहाल प्रशासन ने 5 के मुत्यु की पुष्टि की है। बाकी घायलों को बेहतर इलाज के लिये कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनमोल बस क्रमांक सीजी14जी0263 करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही थी, जो ग्राम गोड़ाअंबा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। बस के पलटने व उसमें दबने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दी और तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला। प्रारंभिक तौर पर बस का ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। अस्पतालों में घायलों के परिजन और ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है। फिलहाल मौतों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। 

 निर्धारित समय पर पंहुचने गति पर नियंत्रण नही

अक्सर देखा जाता है कि बस अपने निर्धारित समय में पहुंचने के लिए ड्राइवर बस को काफी स्पीड से चलाते नजर आते है और ऐसे हादसे सामने आते है, जिससे लोगों को अपने जान से हाथ धोना पड़ जाता है। समय की मारामारी के चक्कर में बस चालक अपने वाहन पर कंट्रोल नही कर पाते। वही सम्बंधित विभाग भी इन बसों को परमिट देते समय इनके समय मे कोई देर नही रखती जिसके कारण बसों में समय की मारामारी हर समय बनी रहती है। 

दूसरी ओर अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में अनफिट व कंडम बसों का संचालन किया जाता है। और समय समय पर ऐसे बसों की जांच भी नही की जाती है, जिसकी वजह से ऐसे हादसे सामने आते है।फिटनेस के समय विभाग लेदेकर अनफिट को भी फिट कर दिया जाता है, जिससे ऐसे हादसों की संभावना हमेशा बनी रहती है।

मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर 5 लोगों की मृत्यु हो गई है। और 20 से ज्यादा  लोग घायल हैं। घायल मरीजों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में और होली क्रास कुनकुरी अस्पताल में ईलाज किया जारा है ।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास और एस एस पी डाक्टर श्री लाल उम्मेद सिंह मौके पर पहुंचे हैं और घायल मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन भी सहयोग प्रदान कर रहा है। 3 गंभीर रूप से घायल मरीजों को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भेजा गया है।



ट्रेलर ने एक यात्री बस को पीछे से मारी जोरदार टक्कर

प्रदेश की दूसरी बड़ी खबर रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर सिमगा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दरचुरा मोड़ के पास ट्रेलर ने एक यात्री बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और बस हाईवे से नीचे जाकर पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि दर्जनभर से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे में मरने वालों में दो पुरुष, दो बच्चे और एक महिला शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा सुबह लगभग सवा ग्यारह बजे हुआ। यात्री बस रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सिमगा से लगभग 10 किलोमीटर आगे दामाखेड़ा मार्ग पर दरचुरा मोड़ के पास पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom