किया था 8 लाख 39 हजार 500 रु की 33 हजार 850 नग पी डी एस बारदानों(बोरियों )का गबन,

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

किया था 8 लाख 39 हजार 500 रु की 33 हजार 850 नग पी डी एस बारदानों(बोरियों )का गबन,

किया था 8 लाख 39 हजार 500 रु की 33 हजार 850 नग पी डी एस बारदानों(बोरियों )का गबन, 

मुख्य आरोपी रिजवान अली व बारदानों के खरीददार सुधीर साहू को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जिला विपणन अधिकारी की रिपोर्ट पर थाना कांसाबेल में पुलिस ने किया था आरोपियों के विरुद्ध भा द वि की धारा 408,420 व 411 के तहत अपराध पंजीबद्ध

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक MP 65-GA -0244 व 4000 नग बारदानों को किया जप्त



मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08.09.25 को प्रार्थी अजय कुमार ठाकुर उम्र 47 वर्ष, जिला विपणन अधिकारी, छ ग राज्य सहकारी विपणन संघ मर्या. जशपुर, जिला जशपुर (छ ग) ने थाना कांसाबेल में लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वर्ष 2022-23 में शासकीय उचित मूल्य दुकानों से  पी डी एस बारदानों के संकलन हेतु अन्य के साथ आरोपी रिजवान अली उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम देवेल्ला मानपुर, जिला सूरजपुर छ ग को भी अनुबंध के आधार पर पी डी एस बारदानों (बोरियों) के परिवहन हेतु आदेश जारी किया गया था। आरोपी रिजवान अली के द्वारा पी डी एस बारदानों के संकलन के दौरान विकास खंड कांसाबेल के उचित मूल्य की दुकानों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपयोग, बारदानों को संकलन कर , गबन करते हुए  अनियमितता किए जाने की शिकायत प्राप्त होने उक्त मामले में कलेक्टर जशपुर के द्वारा जांच कमेटी गठित कर जांच कराई गई थी,,  जांच के दौरान कमेटी ने पाया कि आरोपी रिजवान अली के द्वारा कुल 33 हजार 5 सौ 80 नग बारदानों को जिनकी कीमत 25 रु प्रति नग के हिसाब से 8 लाख 39 हजार 500 रु होती है, को संकलन कर , विपणन संघ कुनकुरी के गोदाम में न पहुंचाकर, शासकीय संपत्ति का गबन किया गया है।

   रिपोर्ट पर थाना कांसाबेल में भादवि की धारा 408,420 व 411 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।

विवेचना के दौरान जशपुर जिले के पुलिस कप्तान डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित कर, आरोपियों की धर पकड़ हेतु, सूरजपुर व अंबिकापुर रवाना किया गया था, इस दौरान जशपुर पुलिस की टीम के द्वारा सूरजपुर से आरोपी रिजवान अली को हिरासत में लेकर वापस लाया गया , साथ ही बारदानों के खरीददार सुधीर साहू को भी अंबिकापुर से हिरासत में लेकर वापस लाया गया।

  पुलिस की पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक पिकअप वाहन क्रमांक MP 65-GA -0244 व 4000 नग बारदानों को भी जप्त किया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है, व पुलिस के द्वारा शेष बारदानों की भी बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

 मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक अशोक यादव, सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव, आरक्षक राजकुमार भगत, सुभाष चंद्र बोस व नगर सैनिक जोगेंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom