सरस्वती शिशु मंदिर आदर्श शिशु वाटिका का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट
पत्थलगांव --- क्षेत्र का उत्कृष्ट ख्याति प्राप्त संस्था सरस्वती शिशु मंदिर उ. मा. विद्यालय पत्थलगांव द्वारा स्वतंत्र आदर्श शिशु वाटिका फाउंडेशन स्टेज संचालित कक्षा अरुण, उदय, प्रभात का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, परीक्षा परिणाम की घोषणा विद्यालय समिति के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के द्वारा विधिवत की गई, मंचासीन अतिथियों का तिलक से स्वागत शिशु वाटिका प्रमुख श्रीमती इंदिरा पटनायक, सुभाषिनी व सोनिया कश्यप के द्वारा की गई, कक्षा अरुण (kg -1) में प्रथम स्थान -परी कुमारी 99%, सौरभ साह 98.33% द्वितीय स्थान, सक्षम 98% तृतीय स्थान, कक्षा उदय (kg -2) कुश यादव 99.66% प्रथम, काव्यांश दास 99.33%द्वितीय स्थान, अभिनव भारद्वाज 99%, तृतीय, कक्षा प्रभात -आर्यन चौहान 99.66% प्रथम, विद्या सिंह 99.33% द्वितीय, अभिनव राठिया 99% तृतीय स्थान पर रहे।
शिशु वाटिका प्रमुख दीदी जी के द्वारा शिशु वाटिका के 12 शैक्षिक व्यवस्थाओ पर विस्तृत जानकारी दी गई, गतिविधि आधारित शिक्षा, क्रिया आधारित शिक्षा, प्रयोग आधारित शिक्षा, बस्ता विहीन शिक्षा, खेल -खेल में शिक्षा को अभिभावक के सामने रखी, अभिभावको ने दी जाने वाली शिशु मंदिर की, संस्कार, शिक्षा की सराहना की,बच्चों के परिणाम को लेकर अभिभावकों में काफी उत्साह का माहौल रहा।
विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार पाढ़ी ने कहा --बच्चों के समुचित विकास में माता-पिता की आम भूमिका होती है, शिक्षक - शिक्षिकाओं के द्वारा किया गया मार्गदर्शन व बच्चों का परिश्रम सराहनीय है ,आगामी विद्यालय संचालित की योजना को अभिभावको को अवगत कराया गया,नियमित बच्चों को विद्यालय भेजनें का आग्रह किया, कार्यक्रम में उपस्थित रहे- मा. मुरारीलाल अग्रवाल जी संरक्षक, जिला संघ चालक, प्रयागराज अग्रवाल व्यवस्थापक, की उपस्थिति में अंक सूची वितरण किया गया। अंत में आभार धन्यवाद ज्ञापित श्रीमती अर्चना अग्रवाल समिति सदस्य के द्वारा की गई।





