तेज रफ्तार के कहर ने ली 1 युवा की असमय जान, अनियंत्रित होकर खेत मे गिरे युवा, 1 की मौत, दूसरा घायल

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

तेज रफ्तार के कहर ने ली 1 युवा की असमय जान, अनियंत्रित होकर खेत मे गिरे युवा, 1 की मौत, दूसरा घायल

तेज रफ्तार के कहर ने ली 1 युवा की असमय जान, अनियंत्रित होकर खेत मे गिरे युवा, 1 की मौत, दूसरा घायल



तेज रफ्तार के कहर ने एक बार फिर 1 युवा की असमय जान ले ली। हादसा उस वक्त हुआ जब लुड़ेग-काडरों मार्ग पर मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सवारों की बाइक अनियंत्रित होकर रगड़ाते हुवे खेत मे जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई तो दूसरे का इलाज जारी है। सूचना पर बागबहार पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी। 

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो युवा राजू नागवंशी निवासी धनुपारा व समीर नाग पिता नारायण नाग निवासी काडरों अपनी बाइक पर तेज रफ्तार से लुड़ेग से मुड़ाबहला की ओर आ रहे थे, इसी दौरान काडरों से पहले कुछ दूरी पर एक मोड़ के पास सामने से आ रही हाइवा को देख तेज गति के कारण अपने बाइक पर नियंत्रण नही कर पाए और अन्यंत्रित हो सड़क से रगड़ाते हुवे खेत मे जा गिरे। घटना में राजू नागवंशी की मौत हो गई है वहीं समीर को गंभीर अवस्था में पत्थलगांव के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना बागबाहर पुलिस को दे दी गई है पुलिस अपनी कार्यवाही में जुट गई है। 

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom