छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम किया जारी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम किया जारी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम किया जारी

12वीं में जिग्नेश ने तो 10वीं में संध्या नायक ने किया प्रदेश में टॉप, 12वी में कुनकुरी की आशा यादव टॉप टेन में शामिल




रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इस परीक्षा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव रिजल्ट जारी किए। 12वीं में जिग्नेश ने प्रदेश में टॉप किया है। उसे 500 में 488 नंबर मिले हैं। वहीं, 10वीं में संध्या नायक ने टॉप किया है। बलौदा बाजार पलारी के रहने वाले जिज्ञासु वर्मा ने 12वीं में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं, 10वीं की प्रदेश टॉपर संध्या नायक महासमुंद जिले की रहने वाली हैं। 

इस साल परीक्षा में करीब 5.66 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए। बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं में 3,20,535 और 12वीं में 2,45,785 परीक्षार्थी  में शामिल हुए थे। यानी दोनों कक्षाओं में करीब 31% का अंतर दर्ज किया गया था।

12 वी के टॉपर
1    जिज्ञासु वर्मा  98.60% 493
2 ओमनी 98.20% 491
3 कृष महंत 97.80% 489
4 रिया साहू 97.60% 488
4 शहनाज परवीन 97.60% 488
4 ताहिर खान 97.60% 488
5 कुसुमलता बिप्रे 97.40% 487
5 हेमलता साहू 97.40% 487
5 ओमकार कैव्रत 97.40% 487
5 आशा यादव 97.40% 487

10वी के टॉपर
1 संध्या नायक  594 99.00%
1st परी रानी प्रधान 594  99.00%
1st अंशुल शर्मा 594  99.00%
2nd रिया केशवानी 593  98.83%
2nd रानु सिद्धमयी साहू 593  98.83%
2nd रेणुका प्रधान 593  98.83%
2nd दीपांशी बौद्ध 593  98.83%
2nd नंदिता देवगन 593  98.83%

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं इस साल 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। वहीं वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा आज 29 अप्रैल 2026 को हो गई हैं। स्टेट और अन्य अव्वल स्टूडेंट्स को राज्य सरकार की तरफ से सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं जिन छात्रों का परिणाम अच्छा नहीं रहा है, वो स्क्रूटनी के लिए अप्लाई कर सकेंगे।



Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom