अवैध रूप से घर में अत्यधिक मात्रा में नशीली कफ सिरप डंप कर बिक्री करने वाला अरुण यादव गिरफ्तार

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

अवैध रूप से घर में अत्यधिक मात्रा में नशीली कफ सिरप डंप कर बिक्री करने वाला अरुण यादव गिरफ्तार

अवैध रूप से घर में अत्यधिक मात्रा में नशीली कफ सिरप डंप कर बिक्री करने वाला अरुण यादव गिरफ्तार,

आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली सिरप 72 लीटर कीमती 144720 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग मोटर सायकल, 01 नग मोबाईल जप्त




मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28.04.2026 को मुखबीर से DIG & SSP जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पोंगरो कोंडाबहरी निवासी अरुण यादव अपने किराये का कमरा ग्राम चंदागढ में नशीली मादक पदार्थ सिरप काफी मात्रा में डंप कर बिक्री कर रहा है, इस सूचना पर उन्होंने तत्काल एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में एक टीम गठन कर आगामी कार्रवाई के लिए रवाना किया गया, पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के बताए अनुसार ग्राम चंदागढ़ अरुण यादव का किराये का कमरा मेन रोड किनारे में जाकर गवाहों के समक्ष वहां अरुण यादव के उपस्थित मिलने पर नशीली कफ सिरप रखने के संबंध में पूछताछ करने पर पहले तो वह टाल मटोल करने लगा फिर गवाहों के समक्ष उसके मकान की तलाशी लेने पर कमरे के अन्दर लकड़ी का तख्त के नीचे अलग-अलग खाखी रंग के छह कार्टून में 06 कार्टून में 100ml वाला कुल 720 नग ONEREX COUGH SYRUP कुल मात्रा 72000ml (72 लीटर) कीमत ₹ 144720 रूपये का मिलने पर आरोपी अरुण यादव को अभिरक्षा में लिया गया एवं उक्त कफ सिरप को जप्त किया गया। आरोपी के मेमोरेण्डम कथनानुसार घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, 01 नग मोबाईल भी जप्त किया गया। आरोपी का उक्त कृत्य अपराध धारा 8.21 (ग) एनडीपीएस एक्ट का घटित करना पाए जाने पर उसे दिनांक 28.04.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

                    विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत पांडेय, सहायक उप निरीक्षक  लखेश साहू,प्रधान आरक्षक कमलेश्वर वर्मा, आरक्षक 568 राजेंद्र, आरक्षक 8 पदम वर्मा , आरक्षक 667  देव सिंह एक्का, आरक्षक 787 अनिल कश्यप इत्यादि का योगदान रहा है।

                   DIG & SSP जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह की आमजन से अपील :-" अपने आसपास हो रहे अवैध गतिविधियों की जानकारी समय पर पुलिस को देकर जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाएं, सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।"

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom