पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पालीडीह चौक के पास अनियंत्रित पीकप ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक को मारी पीछे से जोरदार टक्कर
पत्थलगांव। पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पालीडीह चौक के पास करीब 4 से 4.30 बजे करीब एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसा इतना गंभीर था कि पिकअप का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दो लोगों की घायल हो गये।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में पीकप में बैठे चालक और 1 बच्ची घायल हो गये, जिनका एजे अस्पताल में इलाज जारी है।
सूत्रों के अनुसार, तेज रफ्तार पिकअप वाहन क्रमांक ओडि 16 जे 2336 का चालक वासु यादव निवासी नोरोपारा घरजियाबथान ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक क्रमांक सीजी04एचडब्लू7517 में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों व्यक्ति चालक व बच्ची घायल हो गए। ट्रक चालक ईश्वर मुंडा निवासी झारखंड नागपुर से गिरीडीह जा रहा था, इसी दौरान ट्रक चालक पलीडीह स्थित लोक सेवा केंद्र से पैसा निकलवाने ट्रक को सड़क के साइड में खड़ा कर रुका था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पीकप अनियंत्रित होकर पिछले टायर के जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रक का पहिया अंदर धंस गया और पीकप का सामने का हिस्सा और चेचिस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद सड़क की एक ओर जाम लग गया, पीकप के हटने के बाद आवाजाही चालू हुई।



