देवर ने लोहे की दौली से भाभी पर किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

देवर ने लोहे की दौली से भाभी पर किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

देवर ने लोहे की दौली से भाभी पर किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पत्थलगांव: बटुराबहार गांव में पारिवारिक विवाद के चलते देवर ने अपनी भाभी पर लोहे की दौली से जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि 21 अप्रैल 2026 को अनु कुमारी के ससुर अक्साय डोम और देवर गुरबारु उर्फ जूदेव के बीच विवाद हो रहा था। बीच-बचाव करने पहुंची अनु कुमारी पर आरोपी ने गुस्से में आकर लकड़ी काटने वाली लोहे की दौली से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में अनु कुमारी के सिर, आंख के पास, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने आरोपी गुरबारु उर्फ जूदेव के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(3) और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom