पारिवारिक नाराजगी के चलते एक युवक ने फावड़ा मारकर अपनी ही मां की कर दी हत्या, पिता ने भागकर बचाई अपनी जान

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

पारिवारिक नाराजगी के चलते एक युवक ने फावड़ा मारकर अपनी ही मां की कर दी हत्या, पिता ने भागकर बचाई अपनी जान

पारिवारिक नाराजगी के चलते एक युवक ने फावड़ा मारकर अपनी ही मां की कर दी हत्या, पिता ने भागकर बचाई अपनी जान



रायगढ जिले के धरमजयगढ़ थानाक्षेत्र अंतर्गत पारिवारिक नाराजगी के चलते एक युवक ने फावड़ा मारकर अपनी ही मां की हत्या कर दी। इस घटना के बाद आरोपी ने अपने पिता को भी मारने दौड़ा लेकिन किसी तरह उसने भागकर उसने अपनी जान बचाई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 

मामला रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार ग्राम रैरूमाखुर्द निवासी गणपत दास महंत (60) गांव के शिवा पेट्रोल पंप के सामने किराना दुकान चलाते हैं। परिवार में एक बेटी और दो बेटे हैं, जिनमें सबसे छोटा बेटा आर्यन दास महंत (20) है। बताया जा रहा है कि आर्यन अक्सर इस बात से नाराज रहता था कि उसे परिवार में कम महत्व दिया जाता है।

शुक्रवार को गणपत, उसकी पत्नी फुलबाई महंत (55) और आर्यन दुकान में ही सोए थे। शनिवार सुबह शौच से लौटने के बाद आर्यन ने अपनी मां से इसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। वह अपनी मां को दुकान से बाहर खींचकर जमीन पर गिराया और घर में रखे गोबर फेंकने वाले फावड़े से गर्दन पर लगातार वार कर करके उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आर्यन अपने पिता गणपत को भी मारने के लिए दौड़ाने लगा, लेकिन गणपत वहां से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। इसके बाद उन्होंने शनिवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी।

बहरहाल गणपत महंत की सूचना के बाद पुलिस आरोपी आर्यन महंत के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त फावड़ा को जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom