जशपुर में युवा नेतृत्व को मिली नई पहचान, गुलशन पांडेय बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

जशपुर में युवा नेतृत्व को मिली नई पहचान, गुलशन पांडेय बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री

जशपुर में युवा नेतृत्व को मिली नई पहचान, गुलशन पांडेय बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री



जशपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जशपुर जिला में गुलशन पांडेय को जिला मंत्री नियुक्त किए जाने पर संगठन एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। छात्र राजनीति से लेकर संगठनात्मक गतिविधियों तक, गुलशन पांडेय ने अपने नेतृत्व और सक्रियता से एक मजबूत पहचान बनाई है।

गुलशन पांडेय इससे पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सरगुजा विभाग के विभाग संयोजक के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान छात्र हितों को लेकर कई प्रभावशाली आंदोलन और कार्यक्रम आयोजित किए गए। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय घेराव जैसे बड़े आंदोलन सफलतापूर्वक संपन्न हुए, जिससे छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

घर्षशीलता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा में यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनके जिला मंत्री बनने से युवा मोर्चा को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुलशन पांडेय को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा युवाओं के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom