शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु दृष्टि बाधित बच्चों के लिए प्रवेश प्रारंभ, कक्षा 1 से 5 तक आवेदन आमंत्रित

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु दृष्टि बाधित बच्चों के लिए प्रवेश प्रारंभ, कक्षा 1 से 5 तक आवेदन आमंत्रित

शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु दृष्टि बाधित बच्चों के लिए प्रवेश प्रारंभ, कक्षा 1 से 5 तक आवेदन आमंत्रित

समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र जशपुर में कक्षा 1 से 8 तक प्रवेश प्रारंभ

जशपुरनगर। समाज कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा दृष्टिबाधित बच्चों के लिए संचालित ’“शासकीय दृष्टि बाधितार्थ आवासीय विशेष प्राथमिक विद्यालय गम्हरिया”’ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 1 से 5 में प्रवेश प्रारंभ कर दिए गए हैं।

      विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 1 से 5 तक प्रवेश हेतु दृष्टि बाधित बच्चों के माता-पिता व अभिभावक विद्यालयीन कार्यालय में कार्यालयीन समय के दौरान आवश्यक दस्तावेजों के साथ मोबाईल नम्बर 7000296849 एवं 9644946027 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश हेतु  आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, पिछली कक्षा की अंकसूची, पासपोर्ट साइज 02 फोटो लाना होगा।

समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र जशपुर में कक्षा 1 से 8 तक प्रवेश प्रारंभ

मूक-बधिर बच्चों के लिए निःशुल्क सुविधा

वहीं जिला खनिज संस्थान न्यास जशपुर द्वारा संचालित  समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केन्द्र जशपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 5 एवं कक्षा 6 से 8 में प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। यह केंद्र मूक एवं श्रवण बाधित बच्चों के लिए संचालित है। इच्छुक माता-पिता व अभिभावक कार्यालयीन समय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्यालयीन कार्यालय में संपर्क नंबर +91-7999838556 ओर +91-8817116599 पर संपर्क कर सकते हैं।

       प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, पिछली कक्षा की अंकसूची, पासपोर्ट साइज 02 फोटो लाना होगा।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom