पत्थलगांव रायगढ़ रोड में ट्रेक्टर व कार की जबरदस्त भिड़ंत, कार चालक घायल अवस्था मे भर्ती, बनी जाम की स्थिती
पत्थलगांव के स्टेट हाइवे रायगढ़ रोड में लाला जी फूल्स के समीप रात करीब 8.30 से 9 के दरमियान एक अनियंत्रित कार सामने से आ रहे ट्रेकटर से जा भिड़ी। हादसे के बाद कार सवारों को घायल अवस्था मे तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। हादसा इतना जोरदार था कि कार का सामने हिस्सा पूरी तरह पिचक गई ओर ट्रेक्टर का पिछला पहिया बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, कुछ देर के लिए सड़क पर ट्रैफिक जाम के हालात बन गए। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से ट्रेक्टर व कार को सड़क के किनारे करवा कर जाम से निजात दिलवाया गया। वही हादसा होने के बाद न तो वहां कोई पुलिस के अधिकारी कर्मचारी न तो पहुंचे थे न मौजूद थे। स्थानीय लोगो ने क्षतिग्रस्त कार और ट्रेकटर हटाकर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल कराई। बताया जा रहा है कि कार व ट्रेक्टर चालक स्थानीय निवासी होने की वजह से आपसी सुलह कर लिये है।




