पत्नी ने पति को दोस्त का बारात जाने किया मना नही मानने पर उठाया ख़ौफ़नाक कदम

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

पत्नी ने पति को दोस्त का बारात जाने किया मना नही मानने पर उठाया ख़ौफ़नाक कदम

पत्नी ने पति को दोस्त का बारात जाने किया मना नही मानने पर उठाया ख़ौफ़नाक कदम

पति से विवाद के बाद स्वम् व 5 वर्षीय मासूम को पिलाया जहर, मासूम की मौत, खुद का इलाज जारी


जशपुर जिले में 29 अप्रैल को बारात जाने को लेकर पति से विवाद के बाद पत्नी ने कीटनाशक पी लिया। यहीं नहीं, उसने अपने 5 वर्षीय बेटे को भी जहर पिला दिया। मासूम को गंभीर स्थिति में कुनकुरी अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि मां का इलाज भेलवा अस्पताल में चल रहा है। 

जानकारी के अनुसार यह मामला जिले के तुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोरंडाझरिया निवासी ईश्वर यादव 29 अप्रैल को अपने दोस्त की बारात जाना चाहता था। पत्नी सुलोचनी उसे बारात जाने से मना कर रही थी। इसके बावजूद वह दोस्त की बारात में जाना चाह रहा था। वह उसकी बात को अनसुना करते हुए चला गया था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

गुस्से में पत्नी कमरे में गई और कीटनाशक का सेवन कर लिया। यही नहीं, उसने गोद में रहे 5 वर्षीय बेटे आदित्य यादव को भी कीटनाशक पिला दिया। यह देख पति व परिजन दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। परिजन ने मां-बेटे को इलाज के लिए भेलवा अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने बच्चे की स्थिति को गंभीर देखते हुए कुनकुरी अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन ने उसे कुनकुरी होली क्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया।

यहां से भी डॉक्टर ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर यहां पहुंचे। यहां जांच पश्चात डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि मां का इलाज भेलवा अस्पताल में जारी है जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मासूम की मौत से परिजन सदमे में है।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom