पत्थलगांव रायगढ़ रोड में बाइक चालक ने मारी सामने से आ रही कंटेनर को टक्कर, इलाज के दौरान बाइक सवार की मौत
पत्थलगांव। पत्थलगांव शहर के रायगढ़ रोड चीडरापारा- बन्डोपारा में सोमवार की देर शाम करीब 7 से 8 बजे के दरमियान तेज रफ्तार बाइक सवार चालक सामने आ रही कंटेनर को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार चालक को सिर सहित सीने में गंभीर चोट आने से मौत हो गई। सूचना पर पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंच युवक को घायलावस्था में अस्पताल भिजवाया। जहाँ उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सिल्वर कलर की hero कम्पनी की i smart जो कि रायगढ रोड की तरफ से आ रही थी और सामने पत्थलगांव के तरफ से जा रही कंटेनर nl01aa8477 को सामने से टक्कर मार दी जिससे कि युवक के सिर और सीने में गम्भीर चोटें आ गई। उसे घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान ओर गम्भीर चोटों की वजह से उसकी मृत्यु हो गई। खबर लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नही हो पाई थी। पत्थलगांव पुलिस के द्वारा आसपास के थानाक्षेत्र में पतासाजी की जा रही ताकि मृतक की शिनाख्त हो पाये। वही घटना के बाद घटनाकारित कंटेनर व चालक को थाने लाकर हिरासत में ले लिया है।
वहीं कंटेनर चालक ने बताया कि वह अपने हिसाब से सामान्य गति से चल रहा था तभी सामने से बाइक चालक लापरवाही पूर्वक चलाते हुवे सामने बीचों बीच टक्कर मार दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई और कंटेनर चालक के साथ हाथपाई भी हो गई। जिसमे चालक को चोटें भी आई है।





