कूलर में पानी भरने के दौरान करेंट की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सहायिका महिला की मौत
पत्थलगांव। जशपुर जिले से सटे लैलूंगा थानाक्षेत्र के ग्राम तारागढ़ निवासी एक महिला की कूलर में पानी डालते समय करंट की चपेट में आने से जान चली गई। हादसे से घर में कोहराम सा मच गया। घटना रविवार की सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। सूचना पर पत्थलगांव पुलिस मर्ग इंटिमेशन व पोस्टमार्टम करवा आगे की कार्रवाई में जुट गई।
जानकारी के अनुसार मृतिका तबस्सुम पति ईदु खान उम्र लगभग 42 वर्ष जो कि आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में कार्यरत थी। रविवार की सुबह करीब 10 बजे अपने घर के कूलर में महिला पानी भर रही थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद घर में अफरा तफरी का माहौल बन गया, देखते ही परिजनों ने कूलर को अनप्लग कर महिला को करंट प्रवाहित कूलर से अलग किया। इसके पश्चात महिला को बेहोशी के हालत के पत्थलगांव के सिविल अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पत्थलगांव पुलिस मर्ग कायम कर एवम पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौप दिया गया।
गर्मी में कूलर जैसे उपकरणों के उपयोग के दौरान अर्थिंग और वायरिंग की जांच न होने पर ऐसा हादसा का खतरा बढ़ जाता है। समय पर इसे सुधारने से खतरा कम हो जाता है।



