पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के आधार पर वन टाइम (OT) नीति के तहत 61 निरीक्षकों का तबादला
आने वाले दो-चार दिनो मे IG, SP से लेकर ASP-DSP स्तर तक बदलाव के संकेत
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) नवा रायपुर अटल नगर ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए 61 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर्स) का तबादला किया है। यह कार्रवाई पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के आधार पर वन टाइम (OT) नीति के तहत की गई है।
जारी आदेश के अनुसार बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित जिलों में लंबे समय से कार्यरत निरीक्षकों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और कोंडागांव जैसे जिलों में पदस्थ अधिकारी शामिल हैं। प्रशासनिक जरूरतों और पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इन अधिकारियों को अन्य जिलों में भेजा गया है।
आदेश जारी होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। विभाग का मानना है कि इस कदम से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह तबादले पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर किए गए हैं। विभागीय आवश्यकता और प्रशासनिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए निरीक्षकों की नई पदस्थापना तय की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार समय-समय पर होने वाले ऐसे फेरबदल से कार्यों में पारदर्शिता बढ़ती है तथा अधिकारियों को नए क्षेत्रों में कार्य करने का अवसर मिलता है। इससे पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक मजबूत और जवाबदेह बनाने में मदद मिलती है।
वन टाइम नीति के तहत हुई कार्रवाई
पुलिस विभाग में लागू वन टाइम (OT) नीति के तहत ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर स्थानांतरित किया जाता है जो लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं। इसी नीति के तहत निरीक्षकों की यह बड़ी ट्रांसफर सूची जारी की गई है। विभाग का उद्देश्य अधिकारियों के अनुभव का बेहतर उपयोग करते हुए प्रशासनिक संतुलन बनाए रखना और विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्षमता बढ़ाना है।
आने वाले दो-चार दिनो मे IG, SP से लेकर ASP-DSP स्तर तक बदलाव के संकेत
आने वाले दो चार दिन के भीतर राज्य पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए जा सकते हैं। प्रस्तावित फेरबदल में एक-दो आइजी, कुछ जिलों के पुलिस कप्तान और राज्य पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल होने की चर्चा है।
सूत्रों के अनुसार इस बदलाव का असर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के साथ ही रायपुर ग्रामीण पुलिस, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, बस्तर और राजनांदगांव रेंज के कई महत्वपूर्ण जिलों पर पड़ सकता है। एएसपी, डीएसपी, एसडीओपी और निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं भी इसी सूची में शामिल रहने की संभावना है।
तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने की चर्चा
पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने की चर्चा है। मुख्यालय के सूत्रों का कहना है कि कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिनकी पदस्थापना प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बन सकती है। अब सभी की नजर संभावित तबादला सूची पर टिकी हुई है।






