पत्थलगांव दर्रापारा मोहल्ले के खेत में जेसीबी से खोदे हुवे गड्ढे में नहाने गये 3 किशोरों में से एक सात वर्षीय मासूम की मौत, दो बच्चों की बची जान

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

पत्थलगांव दर्रापारा मोहल्ले के खेत में जेसीबी से खोदे हुवे गड्ढे में नहाने गये 3 किशोरों में से एक सात वर्षीय मासूम की मौत, दो बच्चों की बची जान

पत्थलगांव दर्रापारा मोहल्ले के खेत में जेसीबी से खोदे हुवे गड्ढे में नहाने गये 3 किशोरों में से एक सात वर्षीय मासूम की मौत, दो बच्चों की बची जान

पत्थलगांव। पत्थलगांव के दर्रापारा मोहल्ले में एक खेत मे जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में नहाने गए तीन किशोर डूब गये। गड्ढे में डूबने से एक 7 वर्षीय किशोर की मौत हो गई दो को घायल अवस्था मे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है और हालत सामान्य है। ग्रामीणों की तत्परता से दो डूबते हुए बच्चों सुरक्षित निकाला गया है। सूचना पर पत्थलगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। 

बताया जा रहा है कि जमीन मालिक मछली पालन हेतु तलाबनुमा गड्ढा करवाया था। घटना के समय तीन बच्चे यहां में नहाने गए थे, जिनमें दो सगे भाई और उनका एक दोस्त शामिल था। मृतक की पहचान साहिल कुजूर (7 वर्ष) पिता प्रभुदान कुजूर, निवासी दर्रापारा के रूप में हुई है। साहिल आत्मानंद विद्यालय में दूसरी कक्षा का छात्र था।

साहिल अपने भाई शुभम कुजूर और दोस्त अनुराग कुजूर के साथ यहां नहाने आया था। इसी दौरान दो बच्चे गहरे पानी में चले गए। बच्चों को डूबता देखकर उनमें से एक ने चिल्लाना शुरू किया,वहां से गुजर रहे अरमान और उनके साथियों ने बिना देर किए इस गड्ढे में छलांग लगा दी और दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।इसके बाद  बच्चों को तत्काल पत्थलगांव अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom