छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 8 IAS अधिकारियों के किये तबादले

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 8 IAS अधिकारियों के किये तबादले

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 8 IAS अधिकारियों के किये तबादले

 Ias ट्रांसफर के साथ साथ राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों के ताबदले का आदेश हुवा जारी


छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 8 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा 7 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार कई जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO), एक नगर निगम आयुक्त और राजस्व विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

जिसके मुताबिक, रिमीजियूस एक्का को राज्य शहरी विकास प्राधिकरण SUDA का नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। वहीं प्रतीक जैन को कोरबा जिला पंचायत का CEO बनाया गया है। सुरुचि सिंह को भिलाई नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि गजेंद्र सिंह ठाकुर को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 इसके अलावा जयंत नाहटा को धमतरी जिला पंचायत CEO, एम. भार्गव को दंतेवाड़ा जिला पंचायत CEO, तन्मय खन्ना को बस्तर जिला पंचायत CEO की जिम्मेदारी दी गई है, इसके साथ ही दुर्गा प्रसाद अधिकारी को राजनांदगांव जिला पंचायत CEO नियुक्त किया गया है।

 सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा मानसून सत्र और प्रशासनिक कार्यों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह प्रशासनिक फेरबदल किया है।


Ias ट्रांसफर के साथ साथ राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों के ताबदले का आदेश हुवा जारी



आईएएस तबादले के साथ साथ छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 19 अधिकारियों के ताबदले का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में नगर निगमों के आयुक्तों सहित विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। 


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom