छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में हुई बड़ी पदोन्नति, प्रदेश के 61 उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर किया प्रमोट
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बड़ी पदोन्नति की गई है। पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रदेश के 61 उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर प्रमोट किया गया है। पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर से वर्ष 2026 की यह योग्यता सूची जारी की गई है।
इस पदोन्नति सूची की सबसे खास बात यह है कि इसमें प्रमोट होने वाले अधिकांश सब इंस्पेक्टर वर्ष 2013 बैच के हैं। 12 अगस्त 2013 और उसके आस-पास नियुक्त हुए इन अधिकारियों को लंबे समय से इस प्रमोशन का इंतजार था।
सूची में बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, बस्तर, बीजापुर, कांकेर, सुकमा, सरगुजा, जशपुर, राजनांदगांव समेत कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों के नाम शामिल हैं।






