जंगली मशरूम खाने से बलरामपुर जिले में एक ही परिवार के नौ लोग हुवे फूड प्वाइजनिंग का शिकार, बच्चे भी शामिल

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

जंगली मशरूम खाने से बलरामपुर जिले में एक ही परिवार के नौ लोग हुवे फूड प्वाइजनिंग का शिकार, बच्चे भी शामिल

जंगली मशरूम खाने से बलरामपुर जिले में एक ही परिवार के नौ लोग हुवे फूड प्वाइजनिंग का शिकार, बच्चे भी शामिल

पुटु (खुखड़ी) या जंगली मशरूम की कई प्रजातियां होती है जहरीली, स्वास्थ्य विभाग ने जंगली मशरूम खाने से बचने की करी अपील




छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र के ग्राम स्याही में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के आठ से नौ लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। बीमार लोगों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। पेट दर्द, उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर सभी को तत्काल सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन मरीजों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लोगों से बारिश के मौसम में जंगली मशरूम खाने से बचने की अपील की है। फिलहाल सभी मरीजों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, इलाके के नौ लोगों ने जंगल से लाए गए मशरूम को भोजन में इस्तेमाल किया था। भोजन करने के कुछ समय बाद सभी को उल्टी, पेट दर्द, चक्कर और बेचैनी जैसी शिकायतें होने लगीं। परिजनों ने तुरंत सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग की आशंका जताते हुए उपचार शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी में दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई थी, हालांकि चिकित्सकों की निगरानी में सभी मरीजों का इलाज जारी है।

स्वास्थ्य सलाहकारों ने कहा कि बारिश के मौसम में जंगलों में उगने वाले पुटु (खुखड़ी) या जंगली मशरूम देखने में खाने योग्य लग सकते हैं, लेकिन इनमें कई प्रजातियां जहरीली भी होती हैं। उन्होंने लोगों से बिना वैज्ञानिक जानकारी या विशेषज्ञ की पहचान के किसी भी जंगली मशरूम का सेवन नहीं करने की सलाह दी। उनका कहना है कि ऐसे मामलों में थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर स्वास्थ्य संकट का कारण बन सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के दौरान जंगली मशरूम तेजी से उगते हैं। इनमें कई जहरीली प्रजातियां भी शामिल होती हैं, जिन्हें सामान्य लोग आसानी से पहचान नहीं पाते। ऐसे में किसी भी जंगली मशरूम का सेवन करने से पहले पूरी सावधानी बरतना जरूरी है। अज्ञात प्रजाति के मशरूम खाने से बचें। 

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि मशरूम खाने के बाद किसी भी प्रकार की शारीरिक परेशानी महसूस हो तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom