घर के पास में लगे ट्रांसफार्मर में गया था लाइट ठीक करने, करंट लगने से हुई किसान की मौत, पत्थलगांव पुलिस जांच में जुटी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

घर के पास में लगे ट्रांसफार्मर में गया था लाइट ठीक करने, करंट लगने से हुई किसान की मौत, पत्थलगांव पुलिस जांच में जुटी

घर के पास में लगे ट्रांसफार्मर में गया था लाइट ठीक करने, करंट लगने से हुई किसान की मौत, पत्थलगांव पुलिस जांच में जुटी

इस तरह के हादसों से बचने के लिए हमेशा पुख्ता सुरक्षा उपायों और आधिकारिक अनुमति का करें पालन 


पत्थलगांव। पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोराडोल में बिजली करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान पुरषोत्तम सिदार  उम्र 41 वर्ष निवासी जोराडोल के रूप में हुई है। दरअसल, रविवार दोपहर लगभग 3 बजे पुरषोत्तम सिदार घर की लाइट खराब हो गई थीं. घर के समीप लगी ट्रांसफार्मर के समीप लाइट को ठीक कर रहे थे, तभी बिजली करंट की चपेट में आ गए। उस समय मृतक बातचीत नहीं कर पा रहे था पर उनका श्वॉस चल रहा था। इसके पश्चात 108 एम्बुलेंस वाहन को फोन कर बुलाये फिर पत्थलगांव सिविल अस्पताल लेकर आये। अस्पताल में चिकित्सकों जांच कर मृत्यु होना बताया। घटना की सूचना पर पत्थलगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण बिजली करंट लगना बताया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

लाइट गोल होने पर बिजली खंभे पर काम करते समय करंट लगने से मौत के मामले में सुरक्षा और सावधानी बहुत जरूरी है। इस तरह के हादसों से बचने के लिए हमेशा पुख्ता सुरक्षा उपायों और आधिकारिक अनुमति का पालन करना चाहिए। आमजनों के मनमानी के चलते लोगों की मृत्यु हो जाती है और इसका खामियाजा परिजनों को भुगतना पड़ता है। 


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom