गौ वंश मांस के साथ 10 आरोपी पकड़ाए, पुलिस ने लिया हिरासत में, भेजा जावेगा जेल,

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

गौ वंश मांस के साथ 10 आरोपी पकड़ाए, पुलिस ने लिया हिरासत में, भेजा जावेगा जेल,

गौ वंश मांस के साथ 10 आरोपी पकड़ाए, पुलिस ने लिया हिरासत में, भेजा जावेगा जेल, 

मामला चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बैगा बहार का


मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.07.26 को प्रातः करीबन 09.00 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपीगण क्रमशः रंजीत एक्का , राकेश तिर्की, मेघनाथ तिर्की, अमलेश तिग्गा, विनय तिग्गा व अन्य आरोपी जो कि ग्राम बैगा बहार व रोकबहार के रहने वाले हैं, सुबह करीबन  03.00 से 04.00 बजे के लगभग आरोपी रंजीत एक्का के एक गौ वंश को उसके साथ मिलकर  वध करने के लिए चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत बैगाबहार बरगोड़ा  में ले गए हैं  व  गौ वंश का वध कर उसका मांस काट  कर बना रहे हैं, जिसे कि वे लोग खाने के लिए अपने घर ले जाने वाले हैं। सूचना पर चौकी कोतबा पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया गया, इस दौरान आरोपी रंजीत एक्का के हीरो मोटर साइकल CG 13 W 8714 में एक बोरी में पुलिस को भारी मात्रा में गौ मांस मिला। पूछताछ पर आरोपी आरोपी रंजीत एक्का ने बताया, उसके द्वारा अपने एक गौ वंश को अपने साथियों क्रमशः राकेश तिर्की, मेघनाथ तिर्की , विनय तिग्गा , अमलेश तिग्गा, हीरालाल तिर्की सभी निवासी बैगाबहार  तथा मनमोहन तिग्गा, अब्राहम कुजूर निवासी रोकबहार  व हाईस्कूल पारा कोतबा के संजय तिग्गा, अनूप भगत के साथ मिलकर, खाने हेतु काटा गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 55 किलो गौमांस को बरामद कर, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकल , मांस काटने हेतु उपयोग किए गए औजार टांगी, छुरी तथा गौ मांस बिक्री से प्राप्त रकम 2000 रु को भी जप्त किया है। पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए मामले में शामिल सभी 10 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपियों की धर पकड़ में थाना तुमला पुलिस का भी विशेष योगदान रहा है।

   मामले में पुलिस के द्वारा चौकी कोतबा में आरोपियों के विरुद्ध छ ग कृषक पशु परिरक्षणचौकी अधिनियम 2004 की धारा 4,5,6,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।

मामले में पुलिस की कार्यवाही जारी है, हिरासत में लिए गए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।

 मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक आशीष तिवारी, चौकी प्रभारी  कोतबा उप निरीक्षक बृजेश यादव, सहायक उप निरीक्षक अपलेजर खेस,प्रधान आरक्षक अजय खेस, छविकांत पैंकरा, संजय लकड़ा आरक्षक सुशील तिर्की, अमित, जेम्स एडवर्ड तिर्की, रघुराज रजक व महिला आरक्षक जया पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह बताया कि कोतबा क्षेत्र से 55 किलो गौ मांस के साथ 10आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, कार्यवाही जारी है,ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा, सख्त कानूनी कार्यवाही की जावेगी,ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom